×

IPS देवेन्द्र सिंह चौहान बन सकते हैं UP के नए DGP, नाम लगभग तय

उत्तर प्रदेश में नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का नाम लगभग तय हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश के डीजीपी के तौर आईपीएस अधिकारी देवेन्द्र सिंह चौहान (डीएस चौहान) का नाम लगभग तय हो गया है।

Dharmendra kumar
Published on: 21 Jan 2020 4:37 PM GMT
IPS देवेन्द्र सिंह चौहान बन सकते हैं UP के नए DGP, नाम लगभग तय
X

श्रीधर अग्निहोत्री

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का नाम लगभग तय हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश के डीजीपी के तौर आईपीएस अधिकारी देवेन्द्र सिंह चौहान (डीएस चौहान) का नाम लगभग तय हो गया है। देवेन्द्र सिंह चौहान 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और मूलत: उत्तर प्रदेश के मैनपूरी के रहने वाले हैं।

साल 1983 बैच के आईपीएस अधिकारी ओपी सिंह 23 जनवरी को यूपी डीजीपी के रूप में अपना दो साल का कार्यकाल पूरा करने जा रहे हैं। वह इसी महीने 31 जनवरी को इस पद से रिटायर होंगे। ओपी सिंह ने मुख्य सूचना आयुक्त के पद के लिए अपना आवेदन भी कर दिया है।

डीजीपी के दावेदारों में 1984 बैच के आईपीएस डॉ. एपी माहेश्वरी से लेकर 1988 बैच के आईपीएस आनंद कुमार शामिल हैं। साल 1984 बैच के डॉ. एपी माहेश्वरी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर ब्यूरो आफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट में डीजी पद पर काम कर रहे हैं। डॉ. माहेश्वरी का रिटायरमेंट फरवरी 2021 में है।

यह भी पढ़ें...दिल्ली विधानसभा चुनाव: 7 घंटे इंतजार के बाद केजरीवाल ने दाखिल किया नामांकन

इसके अलावा 1985 बैच के डीजी विजिलेंस हितेश चंद्र अवस्थी और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर आरपीएफ के डीजीपी अरुण कुमार के नाम भी हैं। अरुण कुमार और हितेश चंद्र अवस्थी जून 2021 में रिटायर हो रहे हैं।

साल 1986 बैच के जवाहर लाल त्रिपाठी और महेन्द्र मोदी का रिटायरमेंट भी इसी साल है, जबकि मो. जावेद अख्तर और नासिर कमल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। आईपीएस सुजानवीर सिंह डीजी ट्रेनिंग पद पर काम कर रहे हैं और उनका रिटायरमेंट सितंबर 2021 में होना है।

यह भी पढ़ें...सरयू नदी में बड़ा हादसा, नाव पलटने से कई लोग डूबे, बचाव कार्य जारी

उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी के लिए वर्ष 1987 और 1988 बैच में ज्यादा दावेदारों में साल 1987 बैच के बीएसएफ के डीजी मुकुल गोयल 2024 में, ईओडब्ल्यू व एसआईटी के डीजी राजेन्द्र पाल सिंह का 2023 में और डीजी फायर विश्वजीत महापात्रा का रिटायरमेंट 2022 में है। वीरेन्द्र कुमार, भावेश कुमार सिंह व डीएल रत्नम इसी साल रिटायर हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें...रेप पीड़िता की मां ने इंस्पेक्टर को कॉलर पकड़कर जड़ा थप्पड़, जानें पूरा मामला

इसी तरह वर्ष 1988 बैच में आरके विश्वकर्मा, डा. देवेन्द्र सिंह चौहान, अनिल कुमार अग्रवाल, आनंद कुमार व असित कुमार पंडा भी दावेदार हैं। इसमें आनंद कुमार 2024 में रिटायर होंगे जबकि आरके विश्वकर्मा, डॉ. देवेन्द्र सिंह चौहान व अनिल कुमार अग्रवाल का सेवाकाल वर्ष 2023 तक है।

बता दें कि चौहान 1988 बैच के डीजी रैंक अधिकारी हैं। वह मेहनती और कुशल अधिकारी माने जाते हैं। फिलहाल वह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में तैनात हैं।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story