×

महामारी के खात्मे के लिए भक्तों ने की भगवान शिव से प्रार्थना, किया ये सब

हम लोग मंदिरों में 51 अभिषेक और 51000 वृक्षारोपण करेंगे उसी क्रम में आज आज बुंदेलखंड कावड़ यात्रा समिति द्वारा जो संकल्प लिया गया था।

Newstrack
Published on: 13 July 2020 1:23 PM GMT
महामारी के खात्मे के लिए भक्तों ने की भगवान शिव से प्रार्थना, किया ये सब
X

झाँसी। बुंदेलखंड कावड़ यात्रा समिति द्वारा 12 स्थानों पर एक साथ भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया अभिषेक का प्रारंभ झांसी के सिद्धेश्वर मंदिर पर नगर धर्माचार्य हरिओम पाठक के साथ समिति ने ज़ूम ऍप के माध्यम से अभिषेक प्रारंभ किया समिति के सभी सदस्यों ने भारत में तेजी से फैल रही कोरोना जैसी महामारी को खत्म करने की भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की।

गहलोत की बल्ले-बल्ले: समर्थन में आए 109 MLA, पायलट के साथ 16 विधायक

12 मंदिरों पर किया गया अभिषेक

धर्माचार्य हरिओम पाठक ने ज़ूम के द्वारा पूर्णतया लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए इस ऑनलाइन पहल की सराहना की । इसी क्रम में आज 12 मंदिरों पर एक साथ भगवान भोलेनाथ के अभिषेक किए गए और इन्हीं स्थानों पर वृक्ष भी लगाए गए सभी स्थानों पर हुए कार्यक्रमों में जहां-जहां अभिषेक हुए हैं और जहां जहां वृक्ष लगाए गए उन सभी स्थानों पर 5 लोगों से अधिक लोग नहीं रहे और सभी लोगों ने सैनिटाइजर मास्क लगाकर कार्यक्रम संपन्न किए।

नही भाया हरा, नारंगीः मांग है पांच दिन करने दें कारोबार, खुलें सभी दुकानें

51000 पौधे का होगा वृक्षारोपण

उन्होंने बताया कि श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को इसी तरह जलाभिषेक एवं वृक्षारोपण के कार्यक्रम होंगे।हम लोग मंदिरों में 51 अभिषेक और 51000 वृक्षारोपण करेंगे उसी क्रम में आज आज बुंदेलखंड कावड़ यात्रा समिति द्वारा जो संकल्प लिया गया था।

सरकार में है दमः 27 साल का दफन राज, खुला तो अच्छे अच्छे हों जाएंगे बेनकाब

यह लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर संजीव श्रृंगीऋषि, हेमंत परिहार, निशांत शुक्ला, रिंकू गुप्ता, नीरज सिंह, देवेश चतुर्वेदी, सचिन मिश्रा, निर्मल कुशवाहा, रुपेश नायक, संजीव अहिरवार, पुनीत गुप्ता, मनमोहन चौहान, शैलेंद्र परिहार, मथुरा प्रसाद, बृजेश तिवारी ने शिव मंदिरों पर कावड़ यात्रा समिति के सभी शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया।

रिपोर्टर- बी के कुशवाहा, झाँसी

बड़ा हादसा: 2 साल की बच्ची की दब कर मौत, माता-पिता घायल

Newstrack

Newstrack

Next Story