×

कोरोनावायरस के आड़ में इस तरह चल रहा है अवैध धंधा, जानकर चौंक जाएंगे आप

कोरोना के खौफ ने बाजारों में सेनेटाइजर व मास्क की ब्रिकी को कई गुना बढ़ा दिया है। इसका फायदा कालाबाजारी व नकली मॉल बनाने वालों ने उठाना शुरू कर दिया है।

Deepak Raj
Published on: 14 March 2020 4:29 PM GMT
कोरोनावायरस के आड़ में इस तरह चल रहा है अवैध धंधा, जानकर चौंक जाएंगे आप
X

नोएडा। कोरोना के खौफ ने बाजारों में सेनेटाइजर व मास्क की ब्रिकी को कई गुना बढ़ा दिया है। इसका फायदा कालाबाजारी व नकली मॉल बनाने वालों ने उठाना शुरू कर दिया है। सेक्टर-63 में एक ऐसी फैक्ट्री पर छापा मारकर जिला प्रशासन ने लाखों रुपए का नकली सैनेटाइजर व मास्क जब्त किए।

ये भी पढ़ें-‘एक के बाद एक बैंक होंगे बंद’, संजय सिंह ने BJP सरकार पर बोला हमला

मौके से टीन ने भारी मात्रा में नकली माल जब्त किया। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि यह लोग सैनेटाइजर में साबुन भरकर बेच रहे थे। इन्होंने दिल्ली एनसीआर में कई मेडिकल शॉप पर सेनेटाइजर की नकली शिशियों की सप्लाई की है।

नकली सेनेटाइजर बनाने का काम हो रहा है

शहर में सेनेटाइजर की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। बाजार में इसकी कालाबाजारी को रोकने के लिए जिला प्रशासन की टीमे लगी है। इस बीच शनिवार शाम को शिकायत मिली कि सेक्टर-63 के ए-48 के तीसरे फ्लोर पर नकली सेनेटाइजर बनाने का काम हो रहा है।

ये भी पढ़ें-कोरोना पर 4-4 लाख का एलान: सरकार ने लिया फैसला, मृतक परिवार को मिलेगी राहत

एसडीएम की अगुवाई में एक टीम ने पुलिस के साथ मिलकर मौके पर छापा मारा। यहा भारी मात्रा में नकली सेनेटाइजर व मास्क बरामद किए। पकड़े गए लोगों ने बताया कि यह लोग एसजी कंपनी (रजिस्टर्ड कंपनी) की शिशियों का प्रयोग नकली सेनेटाइजर बेचने के लिए करते थे। एसडीएम ने बताया कि यह लोग ड्रमो में साबुन घोलकर उसमे केमिकल मिलाकर रखते थे। इस घोल को शिशियों में बंद कर बाजार में बेचा जा रहा था।

20 हजार से ज्यादा सेनेटाइजर से भरी शिशियां बरामद

छापेमारी के दौरान यहा शिश़ियों में सेनेटाइज भरने का काम धड़ल्ले से चल रहा था। पुलिस को देख इनमे हड़कंप मच गया। मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। इसमे आनंद शर्मा, आशीष सहाय के अलावा एक अन्य है। यह सभी इस अवैध सेनेटाइज बनाने के काम में लिप्त है।

ये भी पढ़ें-कोरोना वायरस पर सरकार का फरमान, अगर घर से निकले तो 25 हजार रुपए जुर्माना

बहराल जिला प्रशासन इस पूरी कड़ी को उजागर करने का प्रयास कर रही है। साथ ही इनसे उन मेडिकल स्टोर के नाम भी उजागर करवाएगी जहा इन लोगों ने सेनेटाइजर सप्लाई किए है।

पांच महीने से चल रहा था नकली कारोबार

पूछताछ में बताया कि पांच महीने पहले ही इन लोगों ने यहा नकली सेनेटाइजर बनाने वाली फैक्ट्री खोली थी। इन लोगों ने इमारत के तीसरे फ्लोर को इसके लिए इस्तेमाल किया। छत पर यह सारा माल तैयार करते थे और शिशियों में भरकर कार्टून में भरकर माल सप्लाई किया जाता था। यहा भरी हुई शिशियों के नमूने लेकर जांच की गई तो पता चला कि इसमे सिर्फ साबुन का झांग ही है।

नकली सेनेटाइजर बनाने वाली फैक्ट्री की जानकारी मिली थी

सूचना पर छापेमारी की गई। यहा बड़ी संख्या में नकली सेनेटाइजर व मास्क बरामद किए गए है। यह लोग एक रजिस्टर्ड कंपनी की शिशियों में नकली मॉल भरकर बेचते थे। बहराल इनसे पूछताछ की जा रही है।

Deepak Raj

Deepak Raj

Next Story