×

राहुल पर जताया आक्रोश! यूपी के इस जिले में दर्जनों जगह फूंगा गया पुतला

जिस अमेठी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का फूल-मालाओं से स्वागत होता था आज उसी अमेठी में दर्जनों जगह उनका पुतला फूंका गया। राहुल गांधी शर्म करो और राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगे

Harsh Pandey
Published on: 14 Dec 2019 1:07 PM GMT
राहुल पर जताया आक्रोश! यूपी के इस जिले में दर्जनों जगह फूंगा गया पुतला
X

अमेठी: जिस अमेठी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का फूल-मालाओं से स्वागत होता था आज उसी अमेठी में दर्जनों जगह उनका पुतला फूंका गया। राहुल गांधी शर्म करो और राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बहन बेटियों का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान।

दरअसल, केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद एंव पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल में झारखंड चुनाव के दौरान बयान दिया था कि भारत मेक इन इंडिया नहीं रेप इन इंडिया हो गया है। इस पर संसद से लेकर सड़क तक हंगामा मचा है, बीजेपी ने पूर्ण रूप से मोर्चा खोल रखा है।

यह भी पढ़ें. पाकिस्तान को आया चक्कर! सीमा पर तैनात हुए लाखों की संख्या में सैनिक

इस क्रम में शनिवार को अमेठी में दर्जनों स्थानो पर बीजेपी कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन कर राहुल गांधी का पुतला फूंका। अमेठी के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय के सब्जी मंडी के पास कांग्रेस पार्टी व राहुल गांधी के खिलाफ मुर्दाबाद व राहुल गांधी कुछ तो शर्म करो के नारे लगाए।

संजय सिंह ने कहा...

इस संदर्भ में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष गौरीगंज संजय सिंह ने कहा कि झारखंड में चुनाव चल रहा है उसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में सांसद राहुल गांधी ने ऐसा बयान दिया के भारत के लोकतंत्र में इतना घटिया बयान किसी ने नहीं दिया।

यह भी पढ़ें- कांपा पाकिस्तान! अभी-अभी भारत को मिली बड़ी कामयाबी, आतंकियों में हायतौबा

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कहा था कि ये भारत मेक इन इंडिया नहीं रेप इन इंडिया है। उन्होंने रेपिस्टो को प्रोत्साहित किया है भारत आने के लिए।

उन्होंने कहा कि ये भारत की बहन बेटियों का अपमान है, भारत की 130 करोड़ जनता का अपमान है। उसी मुद्दे को लेकर हम लोगों ने आज प्रदर्शन किया और राहुल गांधी का पुतला फूंका।

यह भी पढ़ें. तो इमरान देंगे इस्तीफा! मौलाना का प्लान-B हुआ तैयार, पाक PM की टेंशन टाइट

उन्होंने कहा पूरे देश का अपमान किया राहुल गांधी ने, और देश में ही अमेठी है। मुझे शर्म आती है के वो तीन बार सांसद रहा इसलिए ऐसे सांसद के खिलाफ हम लोगों ने विरोध किया।

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story