×

करवाचौथ पर कांड: आंटी बोलना पड़ गया भारी, बीच चौराहे पर दनादन पिटाई

करवा चौथ की खरीदारी के दौरान एक महिला ने एक लड़की की इस बात पर पिटाई कर दी क्योंकि उस लड़की ने उन्हे आंटी कह दिया था। इसके बाद वहां उपस्थिति अन्य लोगों ने बीच बचाव किया। भीड एकत्र देखकर पुलिस भी आ गयी।

Newstrack
Published on: 4 Nov 2020 9:59 AM GMT
करवाचौथ पर कांड: आंटी बोलना पड़ गया भारी, बीच चौराहे पर दनादन पिटाई
X
करवाचैथ पर कांड: आंटी बोलना पड़ गया भारी, बीच चौराहे पर दनादन पिटाई

लखनऊ। करवा चौथ की खरीदारी के दौरान एक महिला ने एक लड़की की इस बात पर पिटाई कर दी क्योंकि उस लड़की ने उन्हे आंटी कह दिया था। इसके बाद वहां उपस्थिति अन्य लोगों ने बीच बचाव किया। भीड एकत्र देखकर पुलिस भी आ गयी। यह घटना एटा जिले की है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिले के बाबूगंज बाजार में एक दुकान पर खरीददारी करने के लिए कई महिलाएं खड़ी थी। इसी बीच एक लड़की ने दूसरी महिला को आंटी जी कह दिया। इतना सुनते ही वह भड़क गई और खरीददारी छोड़कर मारपीट करने लगी।

ये भी पढ़ें...अब कांपेगी चीनी सेना: आज आएंगे तीन और राफेल लड़ाकू विमान, भारत हुआ ताकतवर

अफरातफरी मच गयी

महिला ने लड़की को बाल पकड़कर जमकर पिटाई की। इससे वहां अफरातफरी मच गयी। मारपीट होते देख महिला पुलिस और अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे तो दोनों को किसी तरह अलग किया।

दोंनों को अलग कर पूछा तो पता चला कि युवती ने एक महिला को आंटी कह दिया था। पुलिस ने बताया कि दोनों को पुलिस स्टेशन लाया गया और बाद में उन्होंने समझौता कर लिया। मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई।

shoping for karwachauth फोटो-सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें...शोक में बॉलीवुड: दिग्गज अभिनेता की हुई मौत, 46 साल की उम्र में निधन

महिला ने लड़की के साथ मारपीट

महिला थाना की एसएचओ कंचन कटियार ने कहा, लड़की ने महिला को श्आंटीश् कहा था, जिसके बाद महिला ने लड़की के साथ मारपीट की। लड़की ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों को पुलिस स्टेशन लाया गया और उनके गया था।

उन्होंने इस मुद्दे को आपस में सुलझा लिया है। लड़की और महिला दोनों ही अच्छे परिवारों से ताल्लुपरिवारों को बुलाया क रखती हैं। मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें...Burj Khalifa पर छाए Shah Rukh, Karan और Family के साथ मनाया Birthday

बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

घटना के बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा। विशेष रूप से यहां महिला कांस्टेबलों को तैनात किया गया।

इस बीच इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया जो जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि दोनों पक्षों की महिलाओं ने अपने साथ हुई मारपीट की घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस थाने पर कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

ये भी पढ़ें...लड़कियां करें ये इस्तेमाल: 5 फ्रूट कर देंगे आपको सुंदर, देखता रह जाएगा हर कोई

Newstrack

Newstrack

Next Story