Etawah News: यमुना पुल पर आत्महत्या करने पहुंची बुजुर्ग महिला को राहगीर ने बचाया, पुलिस को दी जानकारी

Etawah News: यूपी के इटावा में एक बुजुर्ग महिला यमुना नदी पर आत्महत्या करने के लिए पहुंची। जैसे ही महिला यमुना नदी में कूदने की कोशिश कर रही थी वैसे ही रास्ते से गुजर रहे राहगीर ने महिला को बचाया और महिला के बारे में कोतवाली पुलिस को जानकारी दी।

Ashraf Ansari
Published on: 7 Jun 2023 8:40 PM GMT
Etawah News: यमुना पुल पर आत्महत्या करने पहुंची बुजुर्ग महिला को राहगीर ने बचाया, पुलिस को दी जानकारी
X
यमुना पुल पर आत्महत्या करने पहुंची बुजुर्ग महिला को राहगीर ने बचाया: Photo- Newstrack

Etawah News: यूपी के इटावा में एक बुजुर्ग महिला यमुना नदी पर आत्महत्या करने के लिए पहुंची। जैसे ही महिला यमुना नदी में कूदने की कोशिश कर रही थी वैसे ही रास्ते से गुजर रहे राहगीर ने महिला को बचाया और महिला के बारे में कोतवाली पुलिस को जानकारी दी।

समय रहते राहगीर ने बचा ली महिला की जान

इटावा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना नदी के पुल पर एक बुजुर्ग महिला आज आत्महत्या करने के लिए पहुंची और महिला नदी में छलांग लगाने वाली थी वैसे ही रास्ते से गुजर रहे विपिन नाम के व्यक्ति ने महिला को आत्महत्या करने से रोक लिया। महिला की परेशानी को पूछा तो महिला काफी परेशान दिखाई दी जिस की जानकारी विपिन ने कोतवाली पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची महिला पुलिस ने बुजुर्ग महिला को अपने साथ में लेकर बुजुर्ग महिला से पूछताछ शुरू की।

पारिवारिक क्लेश से परेशान थी महिला

यमुना नदी पर 80 वर्षीय महिला पारिवारिक क्लेश के वजह से आत्महत्या करने के लिए पहुंच गई जहां पर समय रहते एक व्यक्ति ने उसकी जान बचा ली। बताया जा रहा है कि महिला कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेवाती मोहल्ले की रहने वाली है और उसके घर में किसी बात पर विवाद को लेकर झगड़ा हुआ और जिससे नाराज होकर महिला अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिए यमुना नदी के पुल पर पहुंच गई।

महिला ने नदी के पुल पर अपनी चप्पल को छोड़ दिया और उसके बाद छलांग लगाने की कोशिश करने लगी तभी समय रहते मौके पर पहुंच कर राहगीर ने महिला को यमुना नदी में छलांग लगाने से रोक लिया। महिला सड़क पर रोती बिलखती हुई दिखाई दी महिला ने अपनी आपबीती रास्ते से गुजर रहे लोगों को सुनाई। वहीं पुलिस ने महिला को साथ ले जाकर महिला की समस्याओं को सुनने का काम किया और आगे की जांच पड़ताल शुरू की।

Ashraf Ansari

Ashraf Ansari

Next Story