×

छत पर सांड: हर कोई देख दंग रह गया, रेस्क्यू करने के में लगे 10 घंटे

एक सांड लड़ते-लड़ते गेस्ट हाउस की छत पर पहुंच गया। सांड को छत पर चढ़ा देख पहले तो स्थानीय लोगों ने उसे नीचे उतारने की कोशिश की।

Shreya
Published on: 13 July 2020 10:33 AM GMT
छत पर सांड: हर कोई देख दंग रह गया, रेस्क्यू करने के में लगे 10 घंटे
X

फतेहपुर: खबर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र से है, जहां पर एक सांड लड़ते-लड़ते गेस्ट हाउस की छत पर पहुंच गया। सांड को छत पर चढ़ा देख पहले तो स्थानीय लोगों ने उसे नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन जब उन्हें सफलता नहीं मिली तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। 10 घंटे के रेस्क्यू के बाद सांड को नीचे उतारा जा सका।

यह भी पढ़ें: भारत होगा अमीर: Google ने किया ये कमाल, तेजी से दौड़ेगी अब अर्थव्यवस्था

लड़ते-लड़ते सांड पहुंचा गेस्ट हाउस के छत पर

पूरी घटना फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पहुर गांव की है। जब सांड़ लड़ते-लड़ते गेस्ट हाउस के छत पर चढ़ गया तो ग्रामीण उसे उतारने की कोशिशों में जुट गए। सबने अपने-अपने जुगाड़ बताए। लेकिन दो घंटों की कोशिसों के बाद भी सांड़ को नीचे नहीं उतारा जा सका। जिसके बाद गांव वालों ने पुलिस को इस बारे में सूचित किया। लेकिन पुलिस को भी इस मामले में कामयाबी नहीं मिली।

यह भी पढ़ें: सबसे दौलतमंद मंदिर: केरल का ये शाही परिवार संभालेगा कमान, जानें इसका इतिहास

दस घंटे के लंबे समय के बाद नीचे उतारा गया सांड

इसके बाद समाजसेवी लल्ला सिंह ने क्रेन बुलवाई। उसके बाद सांड को नीचे उतारने का काम शुरू हो गया। लेकिन सांड को नीचे उतारना इतना आसान नहीं रहा, क्योंकि उसे नीचे उतारने के लिए बांधना जरूरी थी और वो किसी के काबू में नहीं आ रहा था। लेकिन तमाम जदोजहद के बाद उसे बांधा गया और फिर उसे क्रेन से धीरे-धीरे नीचे उतारा गया। सांड को छत से नीचे उतारने के लिए करीब दस घंटे तक का समय लगा, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें: पोस्टमार्टम से कांपे लोग: सच्चाई सामने आई तो उड़े होश, कैसे बने सब बेवक़ूफ

दो सांडों की आपस में हो रही थी लड़ाई

वहां मौजूद लोगों ने घटनाक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि दो सांड आपस में लड़ रहे थे, इस बीच एक सांड लड़ते-लड़ते सीढ़ी के जरिए गेस्ट हाउस की छत पर चढ़ गया। जिसके बाद गांव वालों ने उसे नीचे उतारने की कोशिश की। सफलता ना मिलने पर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। उसके बाद क्रेन के माध्यम से सांड को धीरे-धीरे नीचे उतारा गया।

यह भी पढ़ें: शोक में हॉलीवुड: मशहूर एक्ट्रेस का निधन, हर किसी की आंखें हुईं नम

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story