×

विश्व मात्स्यिकी दिवस: मत्स्य पालकों को किया गया सम्मानित, पढ़ें पूरी खबर

मछलियों का अति दोहन न किया जाय क्योंकि इससे मत्स्य प्रजातियों के नष्ट होने का खतरा है। प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना एक महत्वाकांक्षी योजना है। इससे पूरे देशभर में 55 लाख लोगों को रोजगार मिला है। मत्स्य पालन लाभदायक व्यवसाय है।

Newstrack
Published on: 21 Nov 2020 1:27 PM GMT
विश्व मात्स्यिकी दिवस: मत्स्य पालकों को किया गया सम्मानित, पढ़ें पूरी खबर
X
मछलियों का अति दोहन न किया जाय क्योंकि इससे मत्स्य प्रजातियों के नष्ट होने का खतरा है। प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना एक महत्वाकांक्षी योजना है।

कानपुर। विश्व मात्स्यिकी दिवस के शुभ अवसर पर विकास भवन परिसर के गांधी सभागार में मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर जनप्रतिनिधिगण, मत्स्य पालक, पत्रकार बन्धु आदि उपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि विश्व मात्स्यिकी दिवस संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्देशानुसार प्रति वर्ष 21 नवम्बर को आयोजित किया जाता है। इस वर्ष की थीम परस्पर सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की है।

ये भी पढ़ें... ताबड़तोड़ एक्शन जारी: डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, शराब को लेकर दिये निर्देश

55 लाख लोगों को रोजगार

मछलियों का अति दोहन न किया जाय क्योंकि इससे मत्स्य प्रजातियों के नष्ट होने का खतरा है। प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना एक महत्वाकांक्षी योजना है। इससे पूरे देशभर में 55 लाख लोगों को रोजगार मिला है। मत्स्य पालन लाभदायक व्यवसाय है।

कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण अधिकारी डाॅ0 रणजीत सिंह ने अवगत कराया कि विश्व मात्स्यिकीय दिवस के अवसर पर विभागीय योजनाओं, वैज्ञानिक विधि से मत्स्य पालन, उत्पादन, एवं अन्य तकनीकी जानकारियों से अवगत कराया गया।

इसके अतिरिक्त यह भी अवगत कराया गया कि 1.00 हेक्टेयर जलक्षेत्र में छः कार्प प्रजातियों के मछली पालन से 50 कुन्तल मछली का उत्पादन प्रतिवर्ष होता है तथा उक्त मत्स्य उत्पाद के विक्रय से छः लाख रूपये का लाभ एक वर्ष में होता है।

fish day फोटो-सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें...शराब कांड पर कड़ी सजा: अब सुधर जाएँ कांड करने वाले, मिलेगी कड़ी सजा

मत्स्य पालन लाभदायक व्यवसाय

कार्यक्रम में मत्स्य पालक महेश कश्यप, अनूप कटियार, प्रमोद कुमार निषाद एवं श्री रामपाल सिंह ने मत्स्य पालन सम्बन्धी अपना अनुभव साझा किया तथा बताया गया कि रोजगार की दृष्टि से मत्स्य पालन लाभदायक व्यवसाय है इसे इच्छुक व्यक्तियों को अवश्य अपनाना चाहिए।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मत्स्य पालन में आ रही समस्याओं के समाधान हेतु मत्स्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर जनपद में मत्स्य पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अनूप कुमार कटियार एवं प्रमोद कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं शाल देकर सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त विकास खण्ड राजपुर से तुलाराम, विकास खण्ड मैथा से महेश कश्यप, श्याम प्रकाश बाथम को शाल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जनप्रतिनिधिगणों में जिला पंचायत सदस्य सत्येन्द्र सिंह भदौरिया, मनीष कमल, प्रतिनिधि विधायक रसूलाबाद विजय मिश्रा, मण्डल उपाध्यक्ष भारतीय जनपद पार्टी गौरव सिंह ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर मत्स्य जीवी स0समि0लि0 मूसानगर के सचिव छोटेलाल निषाद एवं सदस्य शरीफ अहमद आदि मत्स्य पालक भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें...92 करोड़ की शराब: शराबी डकार गए बोतलें, नहीं डरते कोरोना से

Newstrack

Newstrack

Next Story