×

Hardoi News: पागल कुत्ते ने काटकर छह को किया जख्मी, ज़िला अस्पताल में हुआ उपचार

Hardoi News: नगर पालिका चुनाव में भी आवारा जानवर एक मुद्दा बने थे। अबतक लोगों को केवल सड़क पर घूमने वाले अन्ना मवेशियों से ही समस्या थी। लेकिन अब शहर में आवारा कुत्ते भी एक बड़ी समस्या लोगों के लिए बन गए हैं।

Pulkit Sharma
Published on: 7 Jun 2023 5:40 PM GMT
Hardoi News: पागल कुत्ते ने काटकर छह को किया जख्मी, ज़िला अस्पताल में हुआ उपचार
X
Terror of dogs in Hardoi bitten six people

Hardoi News: जनपद में आवारा जानवरों के चलते लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। नगर पालिका चुनाव में भी आवारा जानवर एक मुद्दा बने थे। अबतक लोगों को केवल सड़क पर घूमने वाले अन्ना मवेशियों से ही समस्या थी। लेकिन अब शहर में आवारा कुत्ते भी एक बड़ी समस्या लोगों के लिए बन गए हैं। जहां एक और छुट्टा मवेशियों के चलते सड़क हादसों में कई लोग घायल हो चुके हैं, वहीं अब आवारा कुत्तों ने लोगों का जीना दुश्वार कर रखा है।

रोज किसी न किसी पर डॉग अटैक

ताजा मामला शहर के नटवीर पुलिया का है। जहां एक आवारा पागल कुत्ते ने लगभग आधा दर्जन लोगों को बुरी तरह से काट लिया है। पागल कुत्ते का आतंक इस तरह हावी है कि लोग बड़ी ही सावधानी के साथ हाथ में डंडा लेकर घर से बाहर निकल रहे हैं, वही बच्चों पर बाहर खेलने पर प्रतिबंध परिजनों द्वारा लगा दिया गया है। शहर के ही रेलवे गंज ने एक कुत्ते का आतंक भी इस समय बढ़ा हुआ है। रेलवेगंज में भी यह कुत्ता रोज किसी न किसी पर हमला बोल देता है। यह कुत्ता ज्यादातर बच्चों पर हमला बोलता है। इस कुत्ते के आतंक से रेलवेगंज के नगर विकास बैंक के पीछे के लोग काफी परेशान हैं। लोगों की नगरपालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्रा से अपील है कि शहर में छुट्टा मवेशियों व आवारा कुत्तों के आतंक पर भी लगाम लगाएं।

डॉ. शेर सिंह ने बताया- लगाए गए रैबिज के इंजेक्शन

डॉग अटैक के घायलों में महेश पुत्र पन्नालाल 35 वर्ष, इस्लाम पुत्र बाबू अली उम्र 40 वर्ष, हजमा पुत्री साकिर उम्र 18 वर्ष, सरोज उम्र 35 वर्ष पागल कुत्ते के काटने से घायल हो गई हैं, जिनका उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है। जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. शेर सिंह ने बताया कि पागल कुत्ते के काटने से घायल हुए पांच लोग एक साथ ज़िला अस्पताल पहुंचे थे। सभी घायलों का उपचार किया है। सभी को रैबिज के इंजेक्शन लगाए गए हैं। डॉक्टर शेर सिंह ने बताया कि पागल कुत्ते के काटने से एक साथ पांच घायल हुए लोगों का प्राथमिक उपचार किया गया है। साथ ही इन्हें रैबिज के इंजेक्शन लगाए गए हैं। इंजेक्शन के कोर्स को लेकर इन्हें अवगत कराया गया है। नटवीर पुलिया पर पागल कुत्ते के कहर से लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है।

Pulkit Sharma

Pulkit Sharma

Next Story