×

इस पार्टी की ताकत है कुशवाहा समाज, कही इतनी बड़ी बात

सदर विधायक पं. रवि शर्मा ने कहा कि कुशवाहा समाज की आन वान पर कोई आंच नहीं आने देंगे, चाहे हमें अपने प्राण देने पड़े, तो भी हम पीछे नहीं हटेंगे।

Newstrack
Published on: 6 July 2020 7:02 AM GMT
इस पार्टी की ताकत है कुशवाहा समाज, कही इतनी बड़ी बात
X

झाँसी। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री हरगोविन्द कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है जिसमें कुशवाहा समाज की भागीदारी है। उनका कहना है कि कुशवाहा समाज को ऐसे ही युवाओं की जरुरत है जो समाज को नई दिशा प्रदान करें। यह बात उन्होंने मारकण्डेश्वर मंदिर कुशवाहा समाज के तत्वावधान में कुशवाहा समाज की कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में कही है।

हम पीछे नहीं हटेंगे

सदर विधायक पं. रवि शर्मा ने कहा कि कुशवाहा समाज की आन वान पर कोई आंच नहीं आने देंगे, चाहे हमें अपने प्राण देने पड़े, तो भी हम पीछे नहीं हटेंगे। वहीं भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने कहा कि कुशवाहा समाज हमेशा भाईचारे के साथ खड़ी रही है और वह वादा करते हैं कि भाजपा भी हमेशा कुशवाहा समाज के साथ खड़ी रहेगी। उधर, अखिल भारतीय कुशवाहा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुगल किशोर कुशवाहा ने कहा कि समाज का हित सर्वोपरि है इसके लिए सभी पदाधिकारी वचनबद्ध है।

इस अवसर पर बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, मेयर रामतीर्थ सिंघल, समाज का संरक्षक सीताराम कुशवाहा, कांग्रेस नेता मनीराम कुशवाहा आदि ने विचार व्यक्त किए हैं। समारोह की अध्यक्षता संरक्षक देवी सिंह कुशवाहा ने की।

अभी-अभी LAC से पीछे हटी चीनी सेना, गलवान घाटी के पास बना ये जोन

इन लोगों ने ली शपथ

इसके बाद मारकण्डेश्वर मंदिर कुशवाहा समाज की 21 सदस्यीय समिति में अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा, महामंत्री अशोक कुमार, उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र कुशवाहा, प्रबंधक रवि कुशवाहा, आय व्यय निरीक्षक जे पी कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा, बृजकिशोर कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, किशोरीलाल, रामसेवक, दुलीचंद्र कुशवाहा, मुकेश कुशवाहा, बाबूलाल, राजकुमार कुशवाहा, अशोक, प्रभुदयाल कुशवाहा, चतुर सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली तथा पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर लखन कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, रमा कुशवाहा, ममता कुशवाहा, गयादीन कुशवाहा, राजेन्द्र कुशवाहा, नंद किशोर कुशवाहा, तुलसीदास कुशवाहा, रमेश कुशवाहा, देवी पहलवान, प्रमोद कुशवाहा, सतीश, दौलत कुशवाहा, जगदीश कुशवाहा, राममिलन कुशवाहा, हर प्रसाद कुशवाहा, मानवेन्द्र सिंह कुशवाहा, कल्लू, गनेश आढ़तिया आदि लोग उपस्थित रहे हैं। समारोह का संचालन पुष्पेन्द्र कुशवाहा ने किया। अंत में अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा ने सभी का आभार व्यक्त किया है।

अभी-अभी LAC से पीछे हटी चीनी सेना, गलवान घाटी के पास बना ये जोन

कार्यक्रम पर रोक लगाने की थी मांग

कुशवाहा समाज के पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र कुशवाहा ने नगर मजिस्ट्रेट को शिकायती पत्र देते हुए बताया है कि वह कुशवाहा समाज का अध्यक्ष हूं। पंजीकृत संस्था की चुनाव प्रक्रिया देश बंदी के कारण लंबित हो गई हैं लेकिन संस्था के संविधान के विरुद्ध समाज के कुछ लोग अव्यवस्था उत्पन्न कर रहे हैं। इसी क्रम में अराजक लोगों द्वारा समाज के नाम से नियम विरुद्ध गठन कर लिया गया। इस गठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रोके जाने की मांग की है।

रिपोर्टर- बी के कुशवाहा, झाँसी

नहीं रहे होंगे ऐसे होटल मेंः सोने की बनी है हर चीज, बर्तनों तक पर चढ़ी है परत

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story