×

राहुल-प्रियंका की पीड़ित परिवार से एक घंटे चली बातचीत, आर्थिक मदद का एलान

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी आज हाथरस जाएँगे। वह वहां पर पीडित परिवार से मुलाकात करेंगें। राहुल और प्रियंका भी दोबारा हाथरस जाने की तैयारी में हैं।

Shivani
Published on: 3 Oct 2020 6:47 AM GMT
राहुल-प्रियंका की पीड़ित परिवार से एक घंटे चली बातचीत, आर्थिक मदद का एलान
X

लखनऊ: हाथरस काण्ड लगातार तूल पकड़ रहा है। यूपी में महिला सुरक्षा में चूक को लेकर तो पहले ही राजनीतिक दल सरकार के खिलाफ विरोध जता रहे हैं। इस बीच हाथरस में अधिकारियों और पुलिस के बर्ताव से भी सरकार और प्रशासन की किरकिरी हो रही है। मामले में सीएम योगी के निर्देश के बाद अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी और डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी आज हाथरस पहुंचे हैं। वहीं राहुल गांधी ने भी आज फिर हाथरस जाने का एलान किया।

live Update...

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा हाथरस पहुँच चुके हैं। दोनों रेप पीड़िता के गाँव पहुंचे। उनके साथ 3 और नेता शामिल हैं। यहां उन्होंने बंद कमरे में पीड़ित परिवार से मुलाक़ात की।

हाथरस दौरे से लौटे यूपी डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी और अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी सीएम आवास पर पहुंचे हैं। उनके साथ अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल और एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार भी सीएम आवास पर मुख्यमंत्री से मुलाकात करने पहुंचे

अवनीश अवस्थी ने कहा कि SIT अपना काम पूरा करेगी और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।

राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी के साथ पांच लोगों को हाथरस जानें की अनुमति मिली

नोएडा के जॉइंट सीपी लव कुमार डिप्टी कमिश्नर रणवीर सिंह के साथ राहुल गांधी की गाड़ी के करीब पहुंचे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी संख्या के कारण डीएनडी पर चक्का जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस बीच प्रशासन ने राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी के साथ हाथरस जानें के लिए पांच लोगों को अनुमति दे दी है।

हाथरस कांडः पीड़िता के परिजन डीएम के रवैये से बेहद नाराज

हाथरस कांड पर पूरे देश में हल्ला मचने के बाद अब योगी सरकार डैमेज कंट्रोल में लग गयी है। शुक्रवार को हाथरस के एसपी समेत पांच पुलिस कर्मियों का निलम्बन करने के बाद आज अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी और प्रदेश के पुलिस महानिदेशक हितेश चन्द्र अवस्थी पीड़िता के घर पहुंचे जहां पर उन्होंने परिजनों से बात कर सच्चाई जानने का प्रयास किया।

परिजनों ने अधिकारियों से कहा कि उचित और कडी कार्रवाई होनी चाहिए। हम सरकार का हर सहयोग करने को तैयार है। इस पर दोनो अधिकारियों ने उनको इस बात से आश्वस्त किया कि उनके साथ पूरा न्याय होगा।

ये भी पढ़ेंः योगी ने गंवाया अपना किला, अब राहुल-प्रियंका को मिला यूपी का रास्ता

दोपहर करीब ढाई बजे प्रदेश के दोनों बडे अधिकारियों ने यहां पहुंचकर उनसे लगभग आधे घंटे तक बात की। इस दौरान दोनो अधिकारी उनकी बातो को सुनते रहे और जो बाते महत्वणूर्ण थी उनको अपनी डायरी में नोट भी करते रहे।

लगभग आधे घटे तक परिजनों से उन्होंने बात की। इस दौरान उन्होंने घर के सदस्यों की बातों को पूरे ध्यान से सुना। पीडिता की भाभी और पिता ने हाथ जोडकर उनसे अपनी हर बात कही।

परिजनों ने स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों की शिकायत भी की। कहा कि अगर वो हम लोगों को बिटिया के एक बार दर्शन करा देते तो हमे इतना दुख न होता। ऐसी क्या मजबूरी थी कि पेट्रोल डालकर जला दिया गया। उन्होंने आश्वासन दिया कि एसआईटी जल्द ही इसका खुलासा होगा।

ये भी देखें: लखनऊ में वैक्सीन: 12 वीं की छात्रा ने किया दावा, भाग जाएगा कोरोना

-दिल्ली से हाथरस जाने के लिए राहुल गांधी पूरे लाव-लश्कर के साथ निकले।

-डीएनडी पहुंचे राहुल की कार खुद बहन प्रियंका गांधी खुद चला रही हैं। राहुल और प्रियंका के साथ 35 सांसदों का डेलीगेशन जा रहा है।

-सांसद दो बसों में सवार हैं। नोएडा बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

-डीएनडी पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

hathras case-DND toll plaza

-कांग्रेस के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में डीएनडी पहुंच चुके हैं। ये सभी लोग नोएडा होते हुए हाथरस जाने का प्रयास कर रहे हैं।

-हाथरस के मामले में राहुल गंधी और प्रियंका गांधी हाथरस के लिए रवाना हो गए हैं और प्रियंका खुद कार चला रहीं हैं

- अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी और डीजीपी हितेश चंद्र हाथरस पीड़िता के घर पहुंचे।

नोएडा में आज फिर बवाल के आसार, राहुल के हाथरस कूच से पहले DND पर पुलिस तैयार

-नोएडा बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। डीएनडी पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। कांग्रेस के कार्यकर्ता डीएनडी पहुंचने लगे हैं। वहीं, राजधानी लखनऊ में यूपी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है।

-लखनऊ के बहुखंडी स्थित लल्लू के आवास पर भी भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Chief Secretary Avnish Awasthi and DGP Hitesh Chandra

यूपी ACS गृह अवनीश अवस्थी और डीजीपी हितेश चंद्र का हाथरस दौरा

यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी आज हाथरस जाएँगे। वह वहां पर पीडित परिवार से मुलाकात करेंगें। उनके साथ प्रदेश के पुलिस महानिदेशक हितेश चन्द्र अवस्थी भी जा सकते हैं। आज ही हाथरस में नए एसपी विनीत जायसवाल अपना चार्ज संभालेगें।

ACS Home Awanish Awasthi and DGP Hitesh Chandra visit Hathras

ये भी पढ़ें- हाथरस कांड: गांव सील, फोन जब्त, टॉयलेट तक पर पहरा, आखिर क्या छिपा रही पुलिस?

राहुल-प्रियंका आज फिर जायेंगे हाथरस

कांग्रेस के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को दोबारा हाथरस जाने की तैयारी में हैं। पीडित परिवार से मिलकर उनकी परेशानी जानने के लिए वह वहां जाना चाहते हैं लेकिन राहुल- प्रियंका के हाथरस जाने की सुगबुगाहट मिलते ही पुलिस ने आधी रात में कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू को लखनऊ में ही नजरबंद कर दिया है और घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी है।

Rahul Priyanka gandhi hathras visit ajay kumar lallu house arrest

ये भी पढ़ें- बेटियों की सुरक्षा में यूपी पुलिस फेल! भटक रहा लाचार पिता, अब बैठा भूख हड़ताल पर

परिवार लगा रहा डीएम हाथरस पर आरोप:

पीड़िता का परिवार 3 दिन से गांव में बंधक है। मीडिया, राजनेता समेत किसी को भी गांव में घुसने की अनुमति नहीं है। अब इस बीच पीड़ित परिवार ने हाथरस के डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन पर आरोपहै कि उन्होंने परिवार के सदस्यों से मारपीट की और मोबाइल छीन लिया है।

DM Praveen Kumar

ये भी पढ़ें- हाथरस कांड में आया नया मोड़, सोशल मीडिया पर कही जा रही है ये बात…

डीएम से नाराज लोगों ने घर के बाहर डाला कूड़ाः

हाथरस के डीएम प्रवीण कुमार पर कार्रवाई न होने से नाराज लोगों ने उनके गृह नगर जयपुर स्थित घर पर शुक्रवार को कूड़ा फेंककर अपना विरोध जताया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विरोध कर रहे लोगों को वहां से हटाया । उसके बाद सफाई कर्मचारियों को बुलाकर घर की सफाई की गई।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story