×

Hathras News: 12 घंटे के अंदर पुलिस ने बरामद किया अपहृत बच्चा, महिला गिरफ्तार

Hathras News: लाखन सिंह तीन जुलाई को बेटे के साथ गंगा स्नान के लिए कासगंज जाने के लिए घर से निकला था। वह इगलास फाटक के पास बैठा था तभी एक अज्ञात महिला उसके बेटे को बहला फुसलाकर अपने साथ ले कर चली गई।

G Singh
Published on: 5 July 2023 4:01 PM GMT
Hathras News: 12 घंटे के अंदर पुलिस ने बरामद किया अपहृत बच्चा, महिला गिरफ्तार
X
12 घंटे के अंदर पुलिस ने बरामद किया अपहृत बच्चा: Photo- Social Media

Hathras News: कोतवाली हाथरस गेट थाना पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना हाथरस गेट क्षेत्र के इगलास फाटक के पास से अपह्रत 4 साल के बच्चे को घटना के 12 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने साथ ही उसे बेचने जा रही एक महिला को गिरफ्तार भी कर लिया।

04 जुलाई को लाखन सिंह पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी उजनेरा थाना मुरसान ने तहरीर के माध्यम से थाना हाथरस गेट पर सूचना दी कि तीन जुलाई को वह अपने करीब चार साल के बेटे के साथ गंगा स्नान के लिए कासगंज जाने के लिए घर से निकला था। वह इगलास फाटक के पास बैठा था तभी एक अज्ञात महिला उसके बेटे को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गई।

अपह्रत बच्चा सकुशल बरामद

तहरीर के आधार पर थाना हाथरस गेट पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसपी देवेश कुमार पांडेय के निर्देशन में हाथरस गेट पुलिस व एसओजी टीम की ने संयुक्त कार्यवाही में सीसीटीवी फुटेज व प्राप्त अन्य लाभप्रद सूचनाओं का संकलन कर चार साल के अपह्रत बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। टीम ने अपरहण कर उसे बेचने ले जा रही एक महिला को गिरफ्तार किया है।

सीओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पर तुरंत मुकदमा दर्ज किया गया था। उसके बाद एसओजी टीम और हाथरस गेट पुलिस ने 12 घंटे में बच्चे को सकुशल बरामद किया है। अपहरणकर्ता महिला को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। आगे आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में अशोक कुमार सिंह प्रभारी एसओजी व उनकी टीम व प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट सतेन्द्र सिंह राघव मय टीम थाना शामिल रहे।

G Singh

G Singh

Next Story