×

घूमना है तो यहां जाइए, जहां कम खर्च में मिलेगा ज्यादा सूकून

घूमना तो हर किसी को पसंद होता है। शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे घूमना अच्छा न लगता हो। चलिए ऐसे में हम बात करते हैं भारत की उन जगहों की जहां जाना बिल्कुल मुश्किल नहीं है। और ये ऐसी जगहें है जो देश के फेमस स्टेट्स में आती हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 30 Aug 2023 10:32 AM GMT
घूमना है तो यहां जाइए, जहां कम खर्च में मिलेगा ज्यादा सूकून
X

नई दिल्ली : घूमना तो हर किसी को पसंद होता है। शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे घूमना अच्छा न लगता हो। चलिए ऐसे में हम बात करते हैं भारत की उन जगहों की जहां जाना बिल्कुल मुश्किल नहीं है। और ये ऐसी जगहें है जो देश के फेमस स्टेट्स में आती हैं। हो सकता है इनमें से कुछ जगहों पर आप घूम भी चुके हो, या ये भी हो सकता है कि आप उसी शहर में हो पर उस पर्यटन स्थल पर न गए हो। तो बताते है कि कौन सी जगहें है ये।

यह भी देखें... अभी हुआ बम धमाका: 18 की हुई मौत, 50 से ज्यादा लोग हुए घायल

ये हैं देश की 10 जगहें

1. कश्मीर : कश्मीर में घूमने के लिए जितने बहानें बना लो, उतने ही कम है। हर कोई अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में बिजी है। लेकिन इन सबके बाद भी घूमने के लिए समय निकालना बहुत जरूरी है। कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। यहां की हरी-भरी घाटियां, बहते झरने, फूल, बागान आदि इसे एक नैसर्गिक पर्यटन स्थल बनाते हैं। यहां आप डल झील में शिकारे पर बैठकर आनंद उठा सकते हैं। खासकर हनीमून के लिए तो ये हमेशा से आइडियल डेस्टिनेशन रहा है।

इसके साथ ही अगर आपको भीड़ से दूर शांत जगह में रहने का मन है तो किसी हाउस बोट में रह सकते हैं आप। आप नागिन लेक या झेलम नदी पर खड़े हाउस बोट में ठहर सकते हैं। नागिन झील भी कश्मीर की सुंदर और छोटी-सी झील है।

यह भी देखें... अभी-अभी! सड़क हादसे में बच्चों की गई जान, स्कूल से घर जा रहे थे मासूम

2. आगरा का ताजमहल – अटूट प्रेम की निशानी है आगरा का ताजमहल। ये उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित है। और तो और ये दुनिया के 7 अजूबों में भी आता है। इसके साथ ही यहां आप फतेहपुर सीकरी, आगरा किला, अकबर का मकबरा, राम और सिकंदरा किला को देख सकते हैं।

ये भी मनमोहक जगहें...

3. गोवा – समुद्र से घिरा हुआ, सुनहरी रेत और नारियल के पेड़ों से भरा है भारत का छोटा सा राज्य गोवा। यहां आप अद्भुत सूर्यास्त का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां पर्यटक समुद्री भोजन, विंडसर्फिग और पानी पर स्कीइंग कर सकते हैं। गोवा म्यूजियम, एलोरना किला, आर्वलम झरने, चपोरा फोर्ट और कैलेनगट बीच इसके लोकप्रिय स्थान हैं।

4. कन्याकुमारी – बता दें कि कन्याकुमारी को केप कोमोरिन के नाम से भी जाना जाता है। यहां आप बंगाल की खाड़ी, हिंद महासागर और अरब सागर के मिलन को देख सकते हैं। यहां पर सूर्योदय से ज्यादा सूर्यास्त का दृश्य सुहावना होता है। यहां पर्यटक शांत वातावरण और खूबसूरती का दीदार करने के लिए आते हैं।

5. मैसूर – मैसूर महलों, बगीचों और मंदिरों का शहर है। मैसूर महल यहां का आकर्षण केंद्र है जिसे देखने के लिए पर्यटक आते हैं। यहां का चामुंडेश्वरी मंदिर, श्री चमराजेंद्र जूलॉजिकल गार्डन, सेंट फिलोमेना चर्च और वृन्दावन बगीचा काफी प्रसिद्ध हैं।

यह भी देखें... धोखे से बचे: ऑनलाइन फ्रॉड को लेकर इस बैंक ने किया सतर्क, अभी करें ये काम

6. केरल – अगर आपको ग्रीनरी ती तलाश है तो केरल आपके लिए एक बढ़ियां जगह है। अरब सागर और सह्याद्री पर्वत श्रृंखला पर स्थित केरल को भगवान का अपना घर कहा जाता है। यहां मुन्नार, नेल्लियांपति, पोन्मुटि आदि पर्वतीय क्षेत्र, कोवलम, वर्कला, चेरायि आदि समुद्र तट, पेरियार, इरविकुलम आदि क्षेत्र मौजूद हैं जिन्हें देखने के लिए हर साल पर्यटक आते हैं।

7. दिल्ली – दिल्ली में घूमने लायक लाल किला, पुराना किला, कुतुब मीनार, लौह स्तंभ, हूमायूं का मकबरा, निजामुद्दीन औलिया दरगाह, जंतर मंतर, अक्षरधाम, राजघाट और मुगल गार्डन जैसे कई स्थान हैं।

यहां जाना भी न भूले...

8. औरंगाबाद – महाराष्ट्र में अंजता और एलोरा की गुफाएं हैं जिन्हें चट्टानों को काटकर बनाया गया है। यहां बौद्ध धर्म से संबंधित चित्र और शिल्प के अद्भुत नमूने देख सकते हैं।

9. जयपुर – राजस्थान की राजधानी जयपुर को पिंक सिटी के नाम से जाना जाता है। इस नगरी में आपको सुंदर हवेलियां और किले देखने को मिलेंगे। यहां जंतर मंतर, जल महल, नाहरगढ़ का किला, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय, महाराजा सवाई मान सिंह संग्रहालय, सिटी पैलेस आदि हैं जिन्हें आप देख सकते हैं।

यह भी देखें... हुड्डा की किस्मत! तय करेगा ये चुनाव, कुछ ऐसा रहा राजनीतिक सफर

इस शहर में कुछ ऐसे होटल भी स्थित हैं जो दुनिया के सबसे शानदार होटलों में से एक है। जयपुर के प्रमुख आकर्षणों में हवा महल, एम्बर फोर्ट, जयगढ़ फोर्ट, नाहरगढ़ फोर्ट, सिटी पैलेस, जंतर मंतर, जल महल और रामबाग पैलेस के नाम शामिल हैं।

10. दार्जिलिंग – बर्फ से ढके सुंदर पहाड़ यहां की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। यहां आप टॉय टेन की मदद से खूबसूरत वादियों की सैर कर सकते हैं। चाय के बागान, टाइगर हिल, देवदार के जंगल यहां के मनमोहक स्थान हैं।

दार्जिलिंग को ‘हिमालय की रानी’ के रूप में जाना जाता है। यहां चाय के बागानों में पत्तियों को तोड़ती हुई महिलाएं और हरे भरे पहाड़ पर्यटकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए काफी है। आपको बता दें कि दार्जिलिंग में करीब चाय के एस्टेट हैं जो दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं।

यह भी देखें... PMC घोटाला: बैंक के एक और ग्राहक की हार्ट अटैक से मौत

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story