×

लड़कियों के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी, कोरोना संकट में ऐसे जला रहीं कई घरों का चूल्हा

सेवा समर्पण समिति ,झांसी के अन्तर्गत समाजसेविका देवप्रिया उक्सा सीपरी बाजार में खालसा स्कूल के पास स्थित मलिन बस्ती इंदिरानगर में गरीब लड़कियों के...

Newstrack
Published on: 3 July 2020 3:56 PM GMT
लड़कियों के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी, कोरोना संकट में ऐसे जला रहीं कई घरों का चूल्हा
X

झांसी: सेवा समर्पण समिति ,झांसी के अन्तर्गत समाजसेविका देवप्रिया उक्सा सीपरी बाजार में खालसा स्कूल के पास स्थित मलिन बस्ती इंदिरानगर में गरीब लड़कियों के साथ सुबह से शाम तक मास्क बनाने में लगी रहती हैं। इन गरीब लड़किओं के चेहरे पर मुस्कान है क्योंकि उन्हें कुछ ही महीनों के भीतर देश की बड़ी फर्टीलाइजर कंपनी कृभको को 1 लाख मास्क बनाकर देने हैं। इससे प्राप्त धनराशि को बालिका शिक्षा और स्वास्थ्य पर खर्च किया जायेगा।

ये भी पढ़ें: खौफनाक: किन्नरों ने युवक के साथ किया ऐसा, जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

लड़कियों को सिलाई तथा अन्य उपयोगी शिक्षा दी जाती है

रोटरी क्लब समेत महानगर की तमाम समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ीं देवप्रिया उक्सा बताती हैं कि इस मलिन बस्ती में पिछले कई वर्षों से वे सेवा समर्पण समिति के तत्वावधान में सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करती हैं और इन लड़कियों के लिये शिक्षा व रोजगार केन्द्र चलाती हैं। यहां मलिन बस्ती की लड़कियों को जीवन यापन के लिये सिलाई तथा अन्य उपयोगी शिक्षा दी जाती है।

1 लाख मास्क बनाने की जिम्मेदारी

उन्होंने बताया कि जुलाई में ही उन्हें कृभको द्वारा 1 लाख मास्क बनाने की जिम्मेदारी दी गयी है। उन्हें प्रतिमाह 10 हजार मास्क की आपूर्ति करनी है। उन्होंने बताया कि मलिन बस्ती में बनाये ए-री-सखी केन्द्र के माध्यम से केन्द्र की सदस्य निशा,प्रीति,मधु,मनीषा और पूजा को मास्क बनाने की जिम्मेदारी दी गयी है और यह लड़कियां प्रतिदिन 500 मास्क बना रही हैं। देवप्रिया के अनुसार पूजा विकलांग है और उसके दौनों पैर खराब हैं परन्तु वो बड़ी कुशलता से मास्क बनाती है।

ये भी पढ़ें: भारत में बड़े मानसिक स्वास्थ्य संकट की आहट

उन्होंने बताया कि मास्क बनाने से प्राप्त आय को लड़कियों की शिक्षा और स्वास्थ पर खर्च किया जायेगा। उन्होंने बताया कि लाक डाउन के दौरान मलिन बस्ती में रहने वाले कई परिवारों के पास काम नहीं होने से जीवनयापन का संकट हुआ तो ए-री-सखी ने उन्हें मदद दी और केन्द्र में काम कर रही और उन्हें इस बात की खुशी है कि इन मलिन बस्ती की लड़कियों की आय से ही कई घरों के चूल्हे जल रहे हैं।

रिपोर्ट: बी.के. कुशवाहा

ये भी पढ़ें: इस जिले में जल्द खुलेगा प्लाज्मा बैंक, कोरोना मरीजों को होगा फायदा

Newstrack

Newstrack

Next Story