×

झांसी में कोहराम: युवक ने क्लास में छात्र को मारी गोली, घर जाकर की लड़की की हत्या

झांसी के एसएसपी ने कहा कि बीकेडी कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र ने अपने ही क्लास में पढ़ने वाले एक लड़का-लड़की को गोली मारा है। उसने पहले अपने साथ पढ़ाई करने वाले उपेंद्र को सिर में गोली मारी। इसके बाद वह घर जाकर अपनी क्लासमेट लड़की को गोली मार दी।

Dharmendra kumar
Published on: 19 Feb 2021 2:44 PM GMT
झांसी में कोहराम: युवक ने क्लास में छात्र को मारी गोली, घर जाकर की लड़की की हत्या
X
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में लड़कियों की मौत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि अब झांसी से एक सनीसनीखेज मामला सामने आया है।

झांसी: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में लड़कियों की मौत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि अब झांसी से एक सनीसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने एक छात्रा को उसके घर जाकर गोलीमार हत्या कर दी है। इस घटना के प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

दरअसल बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज के क्लास रूम में एक युवक ने शुक्रवार दोपहर पढ़ाई कर रहे एक छात्र को गोली मार दी। इसके बाद युवक घर जाकर छात्रा को भी गोली मार दी। छात्र और छात्रा को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में एडिमट कराया गया। इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई, तो वहीं लड़के की हालत गंभीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, गोली लगने से घायल युवक हुकुमेंद्र सिंह गुर्जर मथुरा के कोसी कला का रहने वाला है और बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज में पढ़ाई करता है। शुक्रवार की दोपहर वह क्लास में पढ़ रहा था। इसी दौरान एक साथी छात्र ने क्लास में आकर गोली मार दी। फायरिंग के बाद क्लास में कोहराम मच गया। गोली मारने के बाद युवक मिशन कंपाउंड पहुंचा।

ये भी पढ़ें...मिर्जापुर: DM सोशल मीडिया पर एक्टिव, दर्ज हुआ खतौनी में मायावती का नाम

इसके बाद यहां रहने वाली छात्रा कृतका को युवक ने घर के बाहर गोली मार दी। गोली मारने के बाद युवक भाग रहा था, लेकिन लोगों ने उसको पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां कुछ ही देर बाद लड़की की मौत हो गई और लड़के की हालत नाजुक है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें...उन्नाव केस का सच: इसलिए लड़कियों की हुई हत्या, ये शख्स निकला हत्यारा

आरोपी को लोगों ने जमकर पीटा

छात्र व छात्रा को गोली मारने के बाद भाग रहे आरोपी को पीछा कर लोगों ने पकड़ लिया। क्रोधित लोगों ने आरोपी का रस्सी से हाथ पैर बांध दिया और जमकर पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से आरोपी को छुड़ाया।

ये भी पढ़ें...गाजीपुर की बिटिया बनी तहसीलदार, लोक सेवा आयोग में प्रज्ञा सिंह को मिली सफलता

आरोपी के पास से पिस्टल बरामद

इससे मामले को लेकर झांसी के एसएसपी ने कहा कि बीकेडी कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र ने अपने ही क्लास में पढ़ने वाले एक लड़का-लड़की को गोली मारा है। उसने पहले अपने साथ पढ़ाई करने वाले उपेंद्र को सिर में गोली मारी। इसके बाद वह घर जाकर अपनी क्लासमेट लड़की को गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से .32 बोर की पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story