×

झारखंड इलेक्शन वॉच: जानिए क्या कहती है उम्मीदवारों के बारे में एडीआर रिपोर्ट

जेईडब्ल्यू व एडीआर ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में पहले से पांचवें चरण तक चुनाव लड़ने वाले सभी 1216 उम्मीदवारों के शपथपत्रों का विश्लेषण किया। झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में चुनाव लड़ने वाले 222 (18 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपने ऊपर गंभीर आपराधिक मामले घोषित किये हैं, जिनमें बलात्कार, हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, महिलाओं के ऊपर अत्याचार इत्यादि से सम्बन्धित अपराध शामिल हैं।

SK Gautam
Published on: 16 Dec 2019 12:09 PM GMT
झारखंड इलेक्शन वॉच: जानिए क्या कहती है उम्मीदवारों के बारे में एडीआर रिपोर्ट
X

झारखंड: झारखंड इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म्स के झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में विष्लेषित किए गए आंकड़ों के विश्लेषण अनुसार कुल 1216 में से 335 (28 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किये हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव 2014 में विष्लेषित किए गए 1136 में से 330 (29 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किये थे।

आपराधिक मामले में बलात्कार, हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, महिलाओं के ऊपर अत्याचार शामिल

जेईडब्ल्यू व एडीआर ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में पहले से पांचवें चरण तक चुनाव लड़ने वाले सभी 1216 उम्मीदवारों के शपथपत्रों का विश्लेषण किया। झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में चुनाव लड़ने वाले 222 (18 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपने ऊपर गंभीर आपराधिक मामले घोषित किये हैं, जिनमें बलात्कार, हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, महिलाओं के ऊपर अत्याचार इत्यादि से सम्बन्धित अपराध शामिल हैं।

ये भी देखें : पाकिस्तान में छाए अमित शाह: जानें क्यों टेंशन में आया पड़ोसी मुल्क

10 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर दोषसिद्ध मामले घोषित किये हैं।

13 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर हत्या (आईपीसी-302) से सम्बन्धित मामले घोषित किये हैं।

52 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर हत्या का प्रयास (आईपीसी-307) से सम्बन्धित मामले घोषित किये हैं।

24 उम्मीदवारों ने महिलाओं के ऊपर अत्याचार से सम्बन्धित मामले घोषित किये हैं। इन 24 उम्मीदवारों में से 5 ने अपने ऊपर आईपीसी-376 से सम्बन्धित मामले घोषित किये हैं।

10 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर अपहरण से सम्बन्धित मामले घोषित किये हैं।

BJP के 79 में से 35 (44 प्रतिशत), JVM(P) के 81 में से 34 (42 प्रतिशत), AJSU के 53 में से 25 (47 प्रतिशत), JMM के 43 में से 19 (44 प्रतिशत), INC के 31 में से 16 (52 प्रतिशत) और 368 में से 71 (19 प्रतिशत) निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किये हैं।

ये भी देखें : भाजपा नेता का निधन: घोषित हुआ राजकीय शोक, सुषमा के बाद पार्टी ने खोया ये दिग्गज

BJP के 79 में से 23 (29 प्रतिशत), JVM(P) के 81 में से 21 (26 प्रतिशत), AJSU के 53 में से 14 (26 प्रतिशत), JMM के 43 में से 14 (33 प्रतिशत), INC के 31 में से 13 (42 प्रतिशत) और 368 में से 49 (13 प्रतिशत) निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपने ऊपर गंभीर आपराधिक मामले घोषित किये हैं।

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में 81 में से 60 (74 प्रतिशत) निर्वाचन क्षेत्र ऐसे है जहाँ 3 या उससे अधिक उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किये हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव 2014 में 81 में से 62 (77 प्रतिशत) निर्वाचन क्षेत्र ऐसे थे जहां 3 या उससे अधिक उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किये थे।

ये भी देखें : भंवरा बड़ा नादान है! मिला नई प्रजाति का भौंरा भी, जानिए भौंरों के रहस्यमयी जीवन को

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में 1216 में से 293 (24 प्रतिशत) उम्मीदवार करोड़पति हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव 2014 में 1136 में से 197 (17 प्रतिशत) उम्मीदवार करोड़पति थे। BJP के 79 में से 50 (63 प्रतिशत), JVM(P) के 81 में से 33 (41 प्रतिशत), JMM के 43 में से 31 (72 प्रतिशत), AJSU के 53 मे से 26 (49 प्रतिशत), INC के 31 में से 17 (55 प्रतिशत), और 368 में से 40 (11 प्रतिशत) निर्दलीय उम्मीदवार करोड़पति हैं। (घोषित संपत्ति एक करोड़ से ज़्यादा)।

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 1.24 करोड़ हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव 2014 में उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 74.09 लाख रुपए थी।

मुख्य दलों में INC के 31 उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 5.67 करोड़ है। BJP के 79 उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 2.93 करोड़, AJSU के 53 उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 2.77 करोड़, JMM के 43 उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 2.69 करोड़, JVM(P) के 81 उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 1.79 करोड़ और 368 निर्दलीय उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 55.02 लाख हैं।

ये भी देखें :भारी जनादेश से पास एजेंडे पर हंगामा क्यों है तारी | Y- Factor Yogesh Mishra | Episode 64

निर्वाचन क्षेत्र देवघर से बहुजन मुक्ति पार्टी के 1 उम्मीदवार बसंत कुमार आनंद ने अपनी संपत्ति शून्य घोषित की हैं। 1216 में से 119 (10 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपना पैन विवरण घोषित नही किया है।

4 उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता असाक्षर घोषित की हैं

607 (50 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता 5वीं और 12वीं के बीच घोषित की हैं, जबकि 528 (43 प्रतिशत)उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता स्नातक और इससे ज़्यादा घोषित की हैं। 67 उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता साक्षर और 4 उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता असाक्षर घोषित की हैं। 10 उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता डिप्लोमा धारक घोषित की हैं।

900 (74 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपनी आयु25-50 वर्ष के बीच घोषित की है, जबकि 303 (25 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपनी आयु 51से 80 वर्ष के बीच घोषित की हैं। 12 उम्मीदवारों ने अपनी आयु घोषित नहीं की है और एक उम्मीदवार ने अपनी आयु 25 वर्ष से कम घोषित की हैं।

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में 1216 में से 128 (11 प्रतिशत) महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रही हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव 2014 में 110 (10 प्रतिशत) महिला उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story