×

चले धारदार हथियार: यूपी में हुआ बवाल, आधा दर्जन से अधिक घायल

मामूली बात को लेकर दबंगों ने धारदार हथियार चला दिए, जिसमें करीब आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

Newstrack
Published on: 30 Aug 2020 1:13 PM GMT
चले धारदार हथियार: यूपी में हुआ बवाल, आधा दर्जन से अधिक घायल
X
मामूली बात पर दो पक्षों में हुआ विवाद, आधा दर्जन से अधिक घायल

रसूलाबाद: मामूली बात को लेकर दबंगों ने धारदार हथियार चला दिए, जिसमें दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ें: खतरे में अस्तित्व: दुर्लभ जनजाति विलुप्ति के कगार पर, जानें कैसे पहुंचा कोरोना

ये था मामला

रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्तूरी निवादा रतनपुर गांव में गंगाराम मक्का उड़ा रहे थे। तभी उसका कूड़ा करकट पड़ोस में संतोष पुत्र सूबेदार के घर में जा रहा था। जहां पर खाना बन रहा था। जब संतोष कुमार ने इसका एतराज किया तो गंगाराम अपने पुत्रों व परिवारी जनों के साथ लाठी, डंडों और धारदार हथियार से लैस होकर संतोष के दरवाजे पर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट में घायल लोग ( file photo)

ये भी पढ़ें: लॉकडाउन पर बड़ा ऐलान: 2 दिनों वाला नियम खत्म होगा, जारी हुई गाइडलाइन

कार्रवाई का मिला आश्वासन

इस दौरान अमित कुमार, अंशु, विमल पुत्रगण संतोष, संतोष व पत्नी मिथिला गंभीर रूप से घायल हुई। चिंताजनक स्थिति में स्थानीय ग्रामीण आनन-फानन में उन्हें सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां पर डॉ सौरभ शाक्य ने उनका उपचार किया। साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। कोतवाल चंद्र शेखर दुबे ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के हत्थे चढ़ा वांछित ( file photo)

वहीं दूसरी ओर जनपद के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगातार एक के बाद एक वांछित पकड़े जा रहे हैं। पुलिस के इस कार्य से लोगों में हर्ष देखने को मिल रहा है। रसूलाबाद पुलिस ने एक वांछित को पकड़ा और पकड़ कर जेल भेजा।

पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स के निर्देश पर रसूलाबाद पुलिस लगातार वांछितों पर अपना अभियान चला रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर दुबे की अगुवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुखबीर सिंह,उपनिरीक्षक जसवीर सिंह ने नफीस पुत्र शफीक निवासी भीखदेव कहिंजरी को पकड़ा। वांछित पर पास्को सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज था। पुलिस के अभियान से वांछितों और अपराधियों में हड़कंप सा मच गया।

रिपोर्ट: मनोज सिंह

ये भी पढ़ें: कहां भागेंगे मुख्तार: योगी सरकार का बड़ा एक्शन, मददगार पर कसेगा शिकंजा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story