×

कानपुर कांड: विकास दुबे की बहू और नौकरानी गिरफ्तार, अब खुलेगा ये बड़ा राज

पुलिस ने कुख्यात अपराधी विकास दुबे की बहू, पड़ोसी और नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, एनकाउंटर वाली रात इन लोगों ने भी विकास दुबे की मदद की थी।

Newstrack
Published on: 7 July 2020 4:34 AM GMT
कानपुर कांड: विकास दुबे की बहू और नौकरानी गिरफ्तार, अब खुलेगा ये बड़ा राज
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कानपुर कांड को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने कुख्यात अपराधी विकास दुबे को गिरफ्तार करने के लिए हर तरफ घेराबंदी कर रही है। अब इस बीच पुलिस ने कुख्यात अपराधी विकास दुबे की बहू, पड़ोसी और नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, एनकाउंटर वाली रात इन लोगों ने भी विकास दुबे की मदद की थी। तीनों की पहचान क्रमशः क्षमा, सुरेश वर्मा और रेखा के रूप में हुई है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के कानपुर में थाना चौबेपुर के अंतर्गत दबिश देने गई पुलिस पर ताबड़तोड़ चली गोलियों के दौरान पुलिस के 8 जवान शहीद हो गए थे और अन्य कई घायल हुए थे जिसके जवाब में पुलिस ने पहले ही दिन दो अपराधियों को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था तो वहीं दूसरे दिन एक अपराधी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया था।

अब जांच को आगे बढ़ाते हुए सोमवार देर रात चौबेपुर पुलिस ने बिकरू कांड में रिश्तेदार क्षमा, पड़ोसी सुरेश वर्मा, व नौकरानी रेखा अग्निहोत्री पर 120 बी के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। जबकि 4 दिन बीत जाने के बाद भी अपराधी विकास दुबे अपने अन्य साथियों के साथ पुलिस के पकड़ से अभी दूर है।

यह भी पढ़ें...कानपुर कांड में बड़ा खुलासा, विकास दुबे ने यहां फेंके लूटे हथियार, जांच में जुटी पुलिस

पड़ोसी चिल्ला चिल्ला कर कह रहा था कोई बचने ना पाए

चौबेपुर पुलिस ने बताया कि कि जांच में पाया गया कि घटना की रात पड़ोसी सुरेश वर्मा अपराधी विकास दुबे व उसके साथियों द्वारा पुलिस पर ताबड़तोड़ चलाई जा रही गोलियों के दौरान हौसला अफजाई कर रहा था और चिल्ला चिल्ला कर बदमाशों को कह रहा था कि आज कोई बचकर ना जाए और पुलिस वाले अपनी जान बचाने के लिए छिप रहे थे तो उनकी जानकारी बदमाशों को दे रहा था तो वहीं क्षमा जो कि अपराधी विकास दुबे की रिश्तेदार(बहु) है जिस समय पुलिस टीम पर गोलियां चल रही थीं उस समय कुछ पुलिस वाले अपनी जान बचाने के लिये उनके मकान में शरण लेना चाह रहे थे, लेकिन क्षमा ने अपने मकान का दरवाजा नहीं खोला और अंदर जाकर बदमाशों को घर के बाहर पुलिस वालों की होने की जानकारी दी जिसके चलते छह पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें...योगी के इस मंत्री का पूरा परिवार कोरोना संक्रमित, रिपोर्ट आने पर मचा हड़कंप

रेखा ने बदमाशों की दी थी सूचना

तो वहीं दूसरी महिला रेखा अग्निहोत्री मुठभेड़ में पकड़े गए अपराधी दयाशंकर उर्फ कल्लू की पत्नी है और वह अपराधी विकास दुबे के घर पर नौकरानी है उसके द्वारा अपराधी विकास दुबे को घर की ओर पुलिस वालों के आने की सूचना दी गई थी साथ ही ताबड़तोड़ चल रही गोलियों से शहीद हुए कुछ पुलिसकर्मी जान बचाने के लिए दीवार की आड़ में छुप गए थे जिनकी जानकारी रेेखा के द्वारा बदमाशों को दी गई जिससे बदमाशों ने पुलिस वालों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या कर दी थी। थाना प्रभारी कृष्ण मोहन राय चौबेपुर ने बताया कि सभी आरोपियों पर मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि कानपुर देहात के बिकरू गांव में एनकाउंटर के समय इन तीनों ने विकास दुबे और उसके गुर्गों की मदद की थी। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान ये तीनों विकास दुबे को पुलिसकर्मियों की लोकेशन के बारे में सभी जानकारी दी थी।

यह भी पढ़ें...आतंकियों की लाशें बिछा रही सेना, 3 और निशाने पर, एक जवान शहीद

विकास दुबे के घर पर छापा मारने गई थी पुलिस टीम

गौरतलब है कि बीती गुरुवार की रात को कानपुर देहात के बिकरू गांव में विकास दुबे के घर पर पुलिस टीम छापा मारने गई थी। इस टीम की अगुवाई क्षेत्राधिकारी(CO) देवेंद्र मिश्रा कर रहे थे। जैसे ही टीम विकास दुबे के घर के बाहर पहुंची, वहां जेसीबी मशीन खड़ी की हुई थी। इसके कारण पुलिस टीम को घर से कुछ दूर पहले अपनी गाड़ी को छोड़ना पड़ा।

यह भी पढ़ें...UP के इस जिले में कोरोना कहर, तेजी से बढ़ रहा मामला, 24 घंटे में आए इतने केस

पुलिस टीम गाड़ी से उतरकर विकास दुबे के घर जाने लगी। पहले से ही घात लगाकर बदमाशों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी। पुलिस कुछ समझ पाती, तब तक कई पुलिसकर्मियों को गोली लग चुकी थी। इसमें सीओ देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। इस घटना के बाद से विकास दुबे फरार चल रहा है। इसकी तलाश में पुलिस जुटी है।

यह भी पढ़ें...अब यहां हुई पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, ताबतोड़ चली गोली, एक घायल

''विकास दुबे को जल्द से जल्द पकड़ा जाए''

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया है कि राजधानी लखनऊ से अधिकारियों को भेजकर भगोड़े विकास दुबे को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। इसके साथ ही सीएम योगी दो टूक कहा है कि कहा कि जब तक विकास दुबे पकड़ा ना जाए तब तक अधिकारी मुख्यालय न लौटकर आएं।

रिपोर्ट: अवनीश कुमार

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story