×

कानपुर कांड में बड़ा खुलासा, विकास दुबे ने यहां फेंके लूटे हथियार, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुए हमले के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस हर उस नजरिए से इस मामले की जांच में लगी है। पुलिस का मकसद गैंगस्टर विकास दुबे के काले कारनामे को पर्दाफाश करना है।

Newstrack
Published on: 6 July 2020 4:41 PM GMT
कानपुर कांड में बड़ा खुलासा, विकास दुबे ने यहां फेंके लूटे हथियार, जांच में जुटी पुलिस
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुए हमले के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस हर उस नजरिए से इस मामले की जांच में लगी है। पुलिस का मकसद गैंगस्टर विकास दुबे के काले कारनामे को पर्दाफाश करना है। अब पुलिस अब कानपुर के बिकरू गांव में अब एक कुएं की तलाशी करने की तैयारी में है। यह कुआं विकास दुबे के घर के बगल में स्थित है।

पुलिस पर हमले वाली रात को क्या कुएं में भी कुछ सबूत फेंके गए, अब पुलिस इसकी जांच करने में लगी है। कुएं का पानी खाली कराने के लिए पंपिंग सेट लाया गया है। पुलिस को शक है कि कहीं विकास दुबे और उसके बदमाश साथियों ने हथियार और कुछ अन्य सबूत कुएं में तो नहीं फेके हैं।

8 पुलिसकर्मियों की हत्याकांड का आरोपी विकास दुबे अभी फरार है जिसकी तलाश पुलिस करने में लगी है। यूपी पुलिस ने विकास दुबे के सिर पर ढाई लाख का इनाम रखा है।

यह भी पढ़ें...3 पुलिसकर्मियों की दर्दनाक मौत: हुआ भयानक हादसा, मौके पर ही तोड़ा दम

प्रदेश के डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने कानपुर गोलीकांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे पर ढाई लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। सबसे पहले विकास दुबे पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। इसके बाद बढ़ाकर इसे एक लाख कर दिया गया। अब इसे बढ़ाकर ढाई लाख रुपये किया गया है।

यह भी पढ़ें...कानपुर मुठभेड़ कांड: अब फंसा ये बड़ा अधिकारी, पुलिस करेगी इनकी जांच

अब इस गोलीकांड के मामले में आए दिन खुलासे हो रहे हैं। इससे पहले रविवार को एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई कि विकास दुबे चौबेपुर पुलिस थाने के दो दारोगा और एक सिपाही के संपर्क में था। इनकी कॉल डिटेल से यह बात सामने आई। इसके बाद इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हुई है।

यह भी पढ़ें...आसमान से आई तबाही: सावन के पहले दिन बारिश का रौद्र रूप, जारी हुआ अलर्ट

बता दें कि विकास दुबे का करीबी दयाशंकर अग्निहोत्री को भी पुलिस मे पकड़ा है। उसने कबूल था विकास दुबे ने ही पुलिसवालों पर गोली चलाई थी। दयाशंकर ने बताया कि छापेमारी की खबर विकास को थाने ने से ही दी गई थी इसके बाद विकास ने 25-30 लोगों को बुलाया था। सभी हथियार लिए हुए थे।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story