Kanpur News: खूब पाली जा रहीं बिल्लियां, शहर में संख्या हुई हजारों, ये खासियत आ रही पसंद

Kanpur News: डॉगी पालने के साथ ही अब लोग बिल्लियों को भी खूब पाल रहे हैं। कानपुर में घरों में पाली जाने वाली बिल्लियों की तादात हजारों में है।

Anup Panday
Published on: 18 Jun 2023 8:23 AM GMT
Kanpur News: खूब पाली जा रहीं बिल्लियां, शहर में संख्या हुई हजारों, ये खासियत आ रही पसंद
X

Kanpur News: डॉगी पालने के साथ ही अब लोग बिल्लियों को भी खूब पाल रहे हैं। कानपुर में घरों में पाली जाने वाली बिल्लियों की तादात हजारों में है। नीली आंखों व सफेद मुलायम बालों वाली पर्शियन बिल्ली शहर के पशु प्रेमियों की पहली पसंद बनती जा रही है। देसी, पर्शियन व अन्य विदेशी नस्लों की बिल्लियां पशुप्रेमियों के घरों में मौज कर रही हैं।

बिल्लियों की करनी पड़ती है ज्यादा देखभाल, फिर भी क्रेज बरकरार

डॉगी की अपेक्षा कैट्स की ज्यादा देखभाल करनी पड़ती है। इनको पालने में बेहद सावधानी बरतनी पड़ती है। बावजूद इसके लोगों में बिल्ली पालने का क्रेज बढ़ता जा रहा है। पिछले चार साल में बिल्ली पालने वालों की संख्या दो गुने से ज्यादा हो गई है। कैट्स को पालने वालों को इसे बीमारी से बचाने के लिए समय-समय पर पशु चिकित्सकों से जांच करवाते रहना चाहिए। इनका खानपान भी अच्छा होना चाहिए।

गुड़िया जैसी शक्ल की बिल्लियां खूब भा रहीं लोगों को

चेहरे के आधार पर पर्शियन बिल्ली तीन तरह होती है। सबसे ज्यादा डॉल फेस वाली पर्शियन बिल्ली की मांग है। यह आठ से दस हजार में मिलती है। इसकी खूबसूरती ही इसकी खासियत है। पंच फेस वाली बिल्ली 15 से 50 हजार में मिलती है। सेमी पंच वाले फेस की बिल्ली 10 से 15 हजार रेट है। शहर में हाइब्रिड नस्ल वाली बंगाल कैट भी काफी घरों में पाली जाती है। यह बंगाल कट एशियन लेपर्ड कैट और घरेलू बिल्ली का क्रॉस है। ये नस्लें भी पाली जा रही हैं।

कोरोना काल में खरीदी एक बिल्ली अब हो गई 12

बेकनगंज निवासी सैंडलरी कारोबारी फैसल के बेटे अली ने बताया कि कोरोना काल में एक पर्शियन बिल्ली खरीदी थी। उस बिल्ली से परिवार के सभी लोगों को लगाव हो गया। परिवार के कहने पर चार बिल्लियां और ले आए। एक बिल्ली पर हर माह करीब ढाई हजार रुपये खर्च आता है। अब इनकी संख्या 12 हो गई है।
कैसी होती है पर्शियन बिल्ली
पर्शियन बिल्ली लंबे बालों वाली बिल्ली की नस्ल होती है। उस गोल चेहरा और छोटा मुंह विशेषता होती है। इसे फारसी लॉन्ग हेयर और शिजारी के नाम से भी जाना जाता है। इस बिल्ली की उम्र 10 से 17 वर्ष तक होती है। इस बिल्ली को लोग घरों में पालते हैं।

बिल्ली के रेट हजारों होने पर हो रही चोरी

जाजमऊ के डिफेन्स कॉलोनी स्थित सी ब्लाक नूरी रोड निवासी इजहार अहमद की बेटी जैनब अहमद के बताया कि पर्शियन बिल्ली का बच्चा 15 हजार रुपये में खरीदा था। वह उसे घर में पाल रही थीं। कुछ दिनों बाद दोपहर में बिल्ली घर से गायब हो गई। उसे आसपड़ोस के घरों में देखा गया। लेकिन बिल्ली का कुछ पता नहीं चल सका। जिसकी एफआईआर भी कराई थी।

Anup Panday

Anup Panday

Next Story