×

Kanpur News: राज्यपाल ने UPRTOU के केंद्रीय भवन का किया उद्घाटन, शिक्षा में बदलाव को बताया बहुत जरूरी

Kanpur News: यूपीआरटीओयू के केंद्रीय भवन के उद्घाटन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि पहले जो हम पढ़ते थे, आगे चलकर शिक्षक बनकर हम वही पढ़ाते थे, हम लोग विश्वविद्यालय के माध्यम से ही सारी समस्याओं को हल करते हैं।

Anup Panday
Published on: 8 Jun 2023 9:57 AM GMT
Kanpur News: राज्यपाल ने UPRTOU के केंद्रीय भवन का किया उद्घाटन, शिक्षा में बदलाव को बताया बहुत जरूरी
X
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने UPRTOU के केंद्रीय भवन का किया उद्घाटन: Photo- Newstrack

Kanpur News: यूपीआरटीओयू के केंद्रीय भवन के उद्घाटन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि पहले जो हम पढ़ते थे, आगे चलकर शिक्षक बनकर हम वही पढ़ाते थे, हम लोग विश्वविद्यालय के माध्यम से ही सारी समस्याओं को हल करते हैं। यहां पर पढ़ने वाले विद्यार्थी नई टेक्निक, नए स्टार्टअप सीखते हैं, भारत किसी भी क्षेत्र में पिछड़ना नहीं चाहिए। जितने भी देश हैं, आज हमारे देश भारत की ओर देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि मिट्टी को सशक्त करने की आज जरूरत है। कभी सोचा नहीं था कि मिट्टी में भी समस्या हो सकती है,यह सब हम लोगों को मिलकर करना है। विश्वविद्यालय के साथ मिलकर मिट्टी का प्रशिक्षण किया जा रहा है, जिससे हमारे किसानों की समस्याओं को हल किया जा सके।

जी-20 पर आज विभिन्न प्रदेशों में चर्चा

राज्यपाल ने कहा कि जी-20 पर आज विभिन्न प्रदेशों में चर्चाएं हो रही हैं। हाल ही में काशी में 25 से अधिक देशों के लोग बैठक में शामिल थे, टीबी को मुक्त करने के लिए भारत में क्या-क्या काम किए गए और कैसे किए गए, अपने भी देश में इसको लागू करेंगे। इस योजना की सभी ने सराहना कर रहे है।

‘जेल में पढ़ाई’ इस रुचि को मैंने देखा

उन्होंने कहा कि ऐसी जेल हैं, जहां पर निरीक्षण के दौरान मैंने पढ़ाई होते देखा है। जिसके चलते मैंने तीन जेल में कंप्यूटर की व्यवस्था कराई है, यह बच्चे जब बाहर निकले तो किसी रोजगार में लगे। विश्वविद्यालयों को कानपुर और आसपास की इंडस्ट्रीज के उद्योगपतियों के साथ मिलकर एमओयू साइन करना चाहिए और फिर बच्चों को वहां पर प्रशिक्षण देना चाहिए। उनको एक प्रशिक्षित वर्कर भी मिलेंगे। इससे इंडस्ट्रीज का उद्योग भी बढ़ेगा।

शिक्षा में बदलाव जरूरी: उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी

उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। 2017 से पहले स्थितियां बहुत खराब थी,2017 के बाद स्थिति काफी हद तक सुधर चुकी है। अब अपना प्रदेश शिक्षा में अपनी भूमिका निभा रहा है। वहीं उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि यह विश्वविद्यालय एक नया आयाम स्थापित कर रहा है, शिक्षा में गुणवत्ता लाने का काम करेगा। जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, तब से शिक्षा में बहुत सुधार हुआ है और शिक्षा में बदलाव भी आया है। पहले दूसरी सरकार में शिक्षा का स्तर बहुत खराब था। अब इस सरकार में युवा पीढ़ी शिक्षा में आगे बढ़ रही है।

Anup Panday

Anup Panday

Next Story