×

विकास दुबे का खुलासा: उस रात की सामने आई सच्चाई, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

माफिया विकास दुबे और पुलिसकर्मियों के बीच हुई मुठभेड़ में धीरे-धीरे नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कानपुर के बिकरू गांव में हमलावरों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने के साथ तमंचों से हमला बोला।

Newstrack
Published on: 5 July 2020 9:46 AM GMT
विकास दुबे का खुलासा: उस रात की सामने आई सच्चाई, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
X

लखनऊ : माफिया विकास दुबे और पुलिसकर्मियों के बीच हुई मुठभेड़ में धीरे-धीरे नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कानपुर के बिकरू गांव में हमलावरों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने के साथ तमंचों से हमला बोला। विकास दुबे के गुर्गों ने एके-47 से भी ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थी। कानपुर के रिजेंसी हॉस्पिटल में एक्सरे से पहले शहीद सिपाही जितेंद्र पाल के शरीर से एके-47 की एक गोली निकली है।

ये भी पढ़ें... योगी का ताबड़तोड़ एक्शन: नहीं बचेगा विकास दुबे, अब खुलेंगे अधिकारियों के भी चिठ्ठे

315 और 312 बोर के कारतूस के टुकड़े भी मिले

इसके साथ ही पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि 4 जवानों के शरीर से गोलियां आर-पार निकल गई थीं। अन्य चार जवानों के शरीर से 315 और 312 बोर के कारतूस के टुकड़े भी मिले हैं।

एनकांउटर की उस रात दारोगा अनूप को सबसे ज्यादा 7 गोलियां मारी गईं थी। वहीं सीओ देवेंद्र मिश्रा के चेहरे, सीने और पैर पर सटाकर गोली चलाई गई थी। उनके सिर और गर्दन का हिस्सा उड़ गया था, उनके पैर और कमर पर कुल्हाड़ी से वार के निशान थे।

इससे पता चलता है कि विकास दुबे के गुर्गेों ने किस तरह पुलिस पर निशृंस हमला किया। इन लोगोंं ने दरिंंदगी की सारी हदें तक पार कर दी। लेकिन अब हो रहे खुलासे के चलते पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने विकास को पकड़ने की होड़ तेज कर दी है।

ये भी पढ़ें...बाढ़ से कांपा देश: 1000 सैनिक बचाव कार्य में जुटे, हर तरफ मचा हाहाकार

जल्द ही उनकी भी सच्चाई सामने

इसके साथ ही प्रदेश सीएम योगी संतोष शुक्ला हत्याकांड की भी सारी फाइले खुलवा रहे हैं। इस हत्याकांड में 2001 में जो अधिकारी, पुलिसवाले और मंत्री मिले हुए थे, जल्द ही उनकी भी सच्चाई सामने आने वाली है।

ऐसे में अब पुलिस और प्रशासन ने गैंगेस्टर विकास दुबे के तड़ातड़ कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही प्रदेश सीएम योगी अब संतोष शुक्ला हत्याकांड की कहानी सुनेंगे। इस कहानी में गैंगेस्टर विकास दुबे और पुलिस का अहम किरदार रहा है।

ये भी पढ़ें...हार गई चीनी सेना: मोदी के लेह दौरे ने किया कमाल, सीमा से हटने को हुए मजबूर

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story