×

यूपी में खूनों का खेल: खेत की जुताई करने से रोका, तो कर दिया ये हाल

खबर उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले की है, जहां एक पक्ष ने जमीनी विवाद के चलते युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

Shreya
Published on: 28 April 2020 12:40 PM GMT
यूपी में खूनों का खेल: खेत की जुताई करने से रोका, तो कर दिया ये हाल
X
यूपी में खूनों का खेल: खेत की जुताई करने से रोका, तो कर दिया ये हाल

कासगंज: खबर उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले की है, जहां एक पक्ष ने जमीनी विवाद के चलते युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित युवक की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। ये पूरा मामल कासगंज जिले के थाना सिकंदरपुर वेश्या क्षेत्र के गांव सनोड़ि का बताया जा रहा है।

यह भी पढे़ं: अभी-अभी ताबड़तोड़ गोलीबारी, सेना आतंकियों को दे रही मुंहतोड़ जवाब

दोनों पक्षों में चल रहा है जमीनी विवाद

जानकारी के मुताबिक, गांव में बहुत दिनों से दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। जिसके बाद मंगलवार को एक पक्ष उस जमीन को ट्रैक्टर से जोतने चला गया। तभी दूसरे पक्ष से अर्जुन नाम का एक युवक भी ट्रैक्टर लेकर वहां पहुंच गया और उन्हें खेत जोतने से रोकने लगा। इस दौरान दूसरे पक्ष से पप्पू नाम के एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर अर्जुन पर गोली चला दी।

यह भी पढे़ं: Twitter यूजर्स के लिए बड़ी खबर, कंपनी ने बंद किया ये बड़ा फीचर

पुलिस ने घायल को पहुंचाया अस्पताल

गोली लगने की वजह से अर्जुन घायल हो गया और आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर चारों ओर सनसनी फैल गई। बाद में इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस न घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना में चार आरोपी हैं शामिल

पुलिस के मुताबिक, इस घटनाक्रम में 4 आरोपी शामिल हैं। वहीं घायल युवक की दादी ने बताया कि आरोपी उसी परिवार के सदस्य हैं। जिन्होंने उनके जमीन पर भी अवैध कब्जा कर लिया है, जिसका मामला कोर्ट में चल रहा है। अब ये लोग खेत पर कब्जा हथियाने की कोशिश कर रहे थे।

यह भी पढे़ं: खतरे में करोड़ों नौकरियां: क्या होगा बेरोजगारों का, 4 सेक्टर्स पर गिरी कोरोना की गांज

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story