×

'मोदी की देन है कश्मीरी बच्चों के हाथ में पत्थर के बजाय कलम'

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी की देन है कि आज कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है की आज कश्मीर के बच्चों के हाथ मे पत्थर के बजाय कलम और किताब हैं।

Dharmendra kumar
Published on: 5 April 2023 8:27 AM GMT
मोदी की देन है कश्मीरी बच्चों के हाथ में पत्थर के बजाय कलम
X

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी की देन है कि आज कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है की आज कश्मीर के बच्चों के हाथ मे पत्थर के बजाय कलम और किताब हैं। उन्होंने कहा कि संस्कार और शिक्षा जरूरी है। परिवार कैसे खुशहाल रहे इस बारे में हमें सोचना चाहिए। पढ़ाई करने वाले कभी नाकाम नहीं होते। ऐसा पत्थर बनो जिसकी पूजा हो। ऐसा नहीं जिस पर लोग नारियल तोडें।

प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पहली बार गोण्डा पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष का कर्नेलगंज चौरी चौरा, लालपुर बाजार, चौपाल सागर में जनता ने हजारों की संख्या में एकत्र होकर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें...एक बार फिर जगी उम्मीद, इसरो चीफ बोले- लैंडर से दोबारा संपर्क करने की कोशिश

रघुकुल विद्यापीठ में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में अपने संबोधन में कहा कि उन्होने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को भय, भूख, भ्रष्टाचार, आंतकवाद से मुक्त बनाने के लिए दिनरात काम कर रहे हैं। देश में मोदी सरकार, प्रदेश में योगी सरकार गरीब को घर, किसान को खाद, हर खेत को पानी, हर हाथ को काम और हर व्यक्ति शिक्षित हो, बहन बेटियों की सुरक्षा रहे उसके लिए अहर्निश कर्म पथ पर निरन्तर काम कर रहे है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास हमारा मूलमंत्र है।

यह भी पढ़ें...रॉकेट मैन के. सिवन की ऐसी है कहानी, कभी न जूते थे न सैंडल, मैथ्स में पाए थे 100%

पार्टी की जिला इकाई के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह को यह भरोसा दिलाया कि आप के नेतृत्व में पुनः एक बार हम सभी लोग नई ऊर्जा के साथ संगठन के कार्य को और गति प्रदान करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी द्वारा चलाए जा रहे आगामी माह में होने वाले सभी कार्यक्रमों के बारे में समीक्षा की।

यह भी पढ़ें...#NoBra: महिला आजादी की नई मुहिम

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी अनूप गुप्ता, सासंद ब्रज भूषण सिंह, सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, जिला अध्यक्ष पीयूष मिश्रा, विधायक बावन सिंह, पूर्व विधायक तुलसीदास रायचंदानी, जिला महामंत्री अमर किशोर कश्यप, उपस्थिति थे।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story