×

केजरीवाल CM तो भाई है ऐसा: ये काम कर पालता है परिवार

जमीन से उठकर राजनीति के शिखर तक पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बारे में तो सभी जानते होंगे लेकिन शायद ही कोई होगा जो उनके परिवार के बारे में जानता होगा, तो आइए आपको बताते हैं...

Shivakant Shukla
Published on: 11 Jan 2020 11:49 AM GMT
केजरीवाल CM तो भाई है ऐसा: ये काम कर पालता है परिवार
X

नई दिल्ली: जमीन से उठकर राजनीति के शिखर तक पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बारे में तो सभी जानते होंगे लेकिन शायद ही कोई होगा जो उनके परिवार के बारे में जानता होगा, तो आइए आपको बताते हैं...

दिल्ली के सीएम केजरीवाल हरियाणा राज्य के हिसार जिले के सिवानी गांव में पैदा हुए। उन्होंने पहले प्रयास में ही सिविल सर्विस एग्जाम पास किया था। केजरीवाल ने एक जनहित आंदोलन से पूरे देश में तहलका मचा दिया था।

ये भी पढ़ें—गजब! हल्दीराम के नाम पर भी हो रही है ठगी और जालसाजी

क्या है केजरीवाल का पारिवारिक बैकग्राउंड

अरविंद केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त 1968 को हुआ था। अरविंद का बचपन सोनीपत, मथुरा और हिसार में बीता। उनके पिता का नाम गोविंद केजरीवाल और मां का नाम गीता केजरीवाल है। वे अपने तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं। उनके पिता गोविंद भी एक इंजीनियर रहे हैं जिन्होंने पिलानी के बिड़ला इंस्टीट्‍यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस से डिग्री ली थी।

केजरीवाल की पत्नी हैं आईआरएस अधिकारी

केजरीवाल एक शिक्षित परिवार से संबंध रखते हैं। केजरीवाल ने आईआईटी खड़गपुर से मेकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री ली और टाटा स्टील में काम करने के बाद वे 1992 में भारतीय राजस्व सेवा में शामिल हुए। 2006 में जब वे आयकर विभाग में संयुक्त आयुक्त थे तब उन्होंने सरकारी नौकरी छोड़ दी।

ये भी पढ़ें—यहां कभी नहीं बंद होता इंटरनेट, भारत को लेनी चाहिए इनसे सीख

अरविंद केजरीवाल की शादी सुनीता केजरीवाल से हुई है। उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल खुद भ‍ी एक आईआरएस अधिकारी हैं। केजरीवाल को दो बच्चे भी हैं। एक बेटी हर्षिता और बेटा पुलकित। केजरीवाल की बेटी हर्षिता भी इंजीनियर हैं।

क्या करते हैं केजरीवाल के भाई

अरविंद केजरीवाल के भाई का नाम मनोज है वह भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और पुणे (महाराष्ट्र) में आईबीएम (IBM) कंपनी में कार्यरत हैं। इतना ही नहीं केजरीवाल की बहन रंजना (BHEL) कंपनी हरिद्वार में डॉक्टर हैं।

केजरीवाल ने 'स्वराज' नामक एक पुस्तक भी लिखी है। केजरीवाल को पूरी-कचौड़ी बहुत पसंद है। आमिर खान उनके फेवरेट फिल्मी अभिनेता हैं। उन्हें कॉमेडी फिल्में देखना पसंद है। उन्हें अपना हर काम खुद करना पसंद है। केजरीवाल अपने बच्चों का जन्मदिन नहीं मनाते हैं।

ये भी पढ़ें—कौन थे तानाजी, क्या है उनकी शौर्यगाथा और सिंहगढ़ किले की लड़ाई

नवंबर, 2012 में उन्होंने 'आम आदमी पार्टी' की शुरुआत की और 2013 में देश की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। इस दौरान वह थप्पड़ कांड और मोदी सरकार पर किए कटाक्ष को लेकर केजरीवाल चर्चा में बने रहे। फिर एक बार 2020 फरवरी में दिल्ली राज्य के विधानसभा के चुनाव में बीजेपी को जोरदार टक्कर देते दिखाई दे रहे हैं।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story