×

Aligarh News: अलीगढ़ में भी वकीलों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

Aligarh News: कानपुर के अधिवक्ताओं के समर्थन में उतरे अधिवक्ताओं की मांग उत्तर प्रदेश में लागू किया जाए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट।

Laxman Singh Raghav
Published on: 12 April 2023 6:56 PM GMT
Aligarh News: अलीगढ़ में भी वकीलों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग
X
अलीगढ़ में सड़क जाम कर प्रदर्शन करते हुए वकील: Photo- Newstrack

Aligarh News: कानपुर में वकीलों के द्वारा कानपुर जिला सत्र एवं न्यायालय के जिला जज पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का सनसनीखेज आरोप लगाया गया था। जिला जज पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने के बाद वकील काम बंद करते हुए हड़ताल पर चले गए। उसके बाद कानपुर जिला जज और न्यायपालिका पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर पिछले 15 दिन से लगातार हड़ताल पर गए कानपुर बार के वकीलों ने प्रदेश के सभी बार के वकीलों ने समर्थन मांगते हुए उनकी इस हड़ताल में शामिल होने के लिए आह्वान किया गया था।

अधिवक्ताओं के प्रदर्शन से सड़कों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतार

इसी को लेकर अलीगढ़ जिला एवं सत्र न्यायालय बार के अधिवक्ता कानपुर बार के अधिवक्ताओं के आह्वान पर समर्थन देते हुए सड़कों पर उतर आए और जाम लगाते हुए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। जिसके चलते सड़कों के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई। इसके साथ ही कानपुर बार के अधिवक्ताओं के हड़ताल मे समर्थन दे रहे अलीगढ़ बार के अधिवक्ताओं का कहना है कि कानपुर जिला सत्र एवं न्यायालय बार के अधिवक्ताओं के द्वारा जिला जज और न्यायपालिका पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया था।

अलीगढ़ जिला सत्र न्यायालय के बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के सदस्य प्रतीक चैधरी ने बताया कि कानपुर जिला सत्र एवं न्यायालय के जिला-जज पर करीब 15 दिन पहले कानपुर के वकीलों के द्वारा जिला जज पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया गया था।

न्यायपालिका भ्रष्टाचार में डूब गई है- वकीलों का आरोप

आरोप है कि जिला जज के साथ-साथ कानपुर की पूरी न्यायपालिका भ्रष्टाचार में डूब गई है और वकीलों की सुनती नहीं हैं। इसके साथ ही कल अलीगढ़ बार एसोसिएशन के अधिवक्ता कानपुर में हड़ताल कर रहे अधिवक्ताओं के हड़ताल में समर्थन करते हुए शामिल होंगे। प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने मांग की कि एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को उत्तर प्रदेश में तत्काल लागू किया जाना चाहिए।

Laxman Singh Raghav

Laxman Singh Raghav

Next Story