×

सस्ते में घूमें विदेश: बस खर्च करें इतने पैसे, थोड़े में मिलेगा ज्यादा का मजा

अगर आप घूमना चाहते हैं और ये भी चाहते हैं की घूमने में पैसे भी कम खर्च हो, तो हम आपको बताते हैं

Roshni Khan
Published on: 29 Dec 2019 7:43 AM GMT
सस्ते में घूमें विदेश: बस खर्च करें इतने पैसे, थोड़े में मिलेगा ज्यादा का मजा
X

नई दिल्ली: अगर आप घूमना चाहते हैं और ये भी चाहते हैं की घूमने में पैसे भी कम खर्च हो, तो हम आपको बताते हैं, कि ये कैसे होगा? हम आपको बताते है कि कम पैसे में अच्छी जगह जा पाएंगे। इस लिस्ट में दुनिया के बहुत से देश हैं, जिनके बारे में हम सोचते हैं कि वो कितने महंगे होंगे। लेकिन सच में ऐसा नहीं है। तो हम आपको उन देशों के बारे में बताते हैं, जहां आप कम पैसों में घूम सकते है। ये हैं उन देशों की लिस्ट...

भारत

भारत दुनिया के सबसे सस्‍ते देशों में से एक है। भारत में 44 प्रतिशत लोग एक दिन में 67 रुपये खर्च करते हैं। भारत में 1 महीने के लिए 104 डॉलर में मिल जायेगी। अगर खाने बात की करें तो यहां 2 डॉलर में आप का पेट आसानी से भर जायेगा।

ये भी पढ़ें:CAA हिंसा: बिजनौर में मारा गया था सुलेमान, अब 6 पुलिसकर्मियों पर शिकायत दर्ज

पाकिस्‍तान

सबसे सस्‍ते देशों की लिस्ट में पाकिस्‍तान दूसरे नंबर पर है। 2015 में पाकिस्‍तान सबसे अफोर्डेबल देश था। यहां आप को 100 डॉलर में 1 महीने के रहने के लिये कमरा आसानी से मिल जायेगा। खाने के लिये आप को 1 डॉलर खर्च कर सकते है।

यूरोप

यूरोप का मॉलडोवा देश दुनिया में सबसे सस्‍ते देशों की सूची में तीसरे नंबर पर है। यहां आपको 1 महीना रहने के लिये मात्र 167 डॉलर की जरूरत है। यहां खाना भी आप को कुछ डॉलर देकर आसानी से मिल जायेगा।

यूक्रेन

यूक्रेन दुनिया में चौथा सबसे चीप देश है। न्‍यूयॉर्क सिटी के मुकाबले यहां 87 प्रतिशत रेंटल कम है। यहां मेट्रो की यात्रा करने के लिये आप को पास दस सेंट होने चाहिये। यहां खाने पीने का सामान कम दामों में मिलेगा।

कजाकिस्‍तान

कजाकिस्‍तान

कजाकिस्‍तान दुनिया में पांचवा सबसे सस्‍ता देश है। यहां का खाना और रहना दूसरे देशों के मुकाबले बहुत सस्‍ता है। यहां पर आप को एक बस यात्रा करने के लिये मात्र 27 सेंट की जरूरत होती है।

ये भी पढ़ें:भारत के लिए खतरा! सऊदी अरब ने बुलाई कश्मीर मुद्दे पर मुस्लिम देशों की बैठक

नेपाल

नेपाल

भारत से सटा नेपाल दुनिया का छठा सबसे सस्‍ता देश है। नेपाल की राजधानी काठमांडू में आप कुछ डॉलर देकर पूरा महीना बिता सकते हैं। यहां आप को 76 डॉलर में कमरा और 1।66 डॉलर में भरपेट खाना मिलेगा।

ट्यूनीशिया

ट्यूनीशिया दुनिया का सातवां सबसे सस्‍ता देश है। ये अफ्रीका के सबसे सस्‍ते देशों में से एक है। यहा पर आप को 2।16 डॉलर में भरपेट भोजन मिलेगा। एक महीने रहने के लिये आप को 148 डॉलर खर्च करने होंगे।

अजरबैजान

अजरबैजान दुनिया में 8 वां सबसे सस्‍ता देश है। यहां पर आप 136 डॉलर में 1 महीने के लिये आसानी से कमरा ले सकते हैं। यहां की सिंगल मेट्रो टिकट 11 सेंट की होती है। आप का मंथली ट्रेवल पास 6।72 डॉलर में बन जायेगा।

अल्‍जीरिया

अल्‍जीरिया इस लिस्ट में 9 वें नंबर पर आता है। यहां पर आप को 148 डॉलर में आसानी से किराये पर कमरा मिल जायेगा। आप को खाने के लिये कुछ डॉलर खर्च करने होंगे। यहां पर यात्रा का खर्च भी बहुत कम है।

ये भी पढ़ें:रेलवे का नया तोहफा: अब आ रही है नई तेजस, मुंबई से अहमदाबाद तक का होगा सफ़र

जॉर्जिया

जॉर्जिया इस लिस्ट में 10वें नंबर पर आता है। यहां का रहन सहन बहुत साधारण है। यहां पर आप को एक रूम 1 महीने के लिए रेंट पर 151 डॉलर में मिल जायेगा। यहां पर खाने की चीजें काफी सस्ती है। यहां पर घूमना फिरना भी सस्‍ता है।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story