Lok Sabha Election 2024: तैयरियों में जुटी सपा, लगातार हो रहीं सभाएं, सौंपी जा रही नई जिम्मेदारियां

Lok sabha Election 2024: बैठक को सम्बोधित करते हुए किरनमय नंदा ने कहा कि देश इस समय संक्रमण के दौर से गुजर रहा है। देश में एकाधिकारवादी विचारधारा की प्रवृत्तियां बढ़ रही है।

Anant Shukla
Published on: 20 Aug 2023 12:34 PM GMT
Lok Sabha Election 2024: तैयरियों में जुटी सपा, लगातार हो रहीं सभाएं, सौंपी जा रही नई जिम्मेदारियां
X
Lok sabha Election 2024 Samajwadi Party (Photo - Social Media)

Lok Sabha Election 2024 Samajwadi Party: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां तेज हो गई हैं। सभी पर्टियां मैदान में उतर चुकी हैं। पिछले कुछ चुनावों में अच्छा प्रदर्शन न कर पाने वाली समाजवादी पार्टी अब कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसी के चलते रविवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर मिश्रिख संसदीय श्रेत्र की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सीतापुर, हरदोई तथा कानपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्षों, विधानसभा अध्यक्षों, जोनल प्रभारियों तथा पूर्व प्रत्याशियों ने भी भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने की।

बैठक को सम्बोधित करते हुए किरनमय नंदा ने कहा कि देश इस समय संक्रमण के दौर से गुजर रहा है। देश में एकाधिकारवादी विचारधारा की प्रवृत्तियां बढ़ रही है। संसद की भी स्वायत्ता पर संकट है। ऐसे में लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को सत्ता से बेदखल करना बेहद जरूरी है। इसके लिए हर बूथ स्तर पर सभी फ्रंटल संगठनों और महिलाओं की तैनाती होनी चाहिए। मतदान का प्रतिशत बढ़ाने और मतदाताओं के साथ सम्पर्क पर विशेष जोर देना होगा। उत्तर प्रदेश में भाजपा को सभी 80 सीटों पर हराना है।

सपा सैनिक प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी घोषित

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल शरद सरन ने प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी है।

कर्नल शरद सरन ने प्रदेश कार्यकारिणी में एक प्रदेश उपाध्यक्ष एक प्रदेश महासचिव और एक कोषाध्यक्ष, 14 प्रदेश सचिव, 28 प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और एक विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया है।

प्रदेश कार्यकारिणी में कानपुर के राजेन्द्र कुमार को उपाध्यक्ष, गोरखपुर के प्रदीप कुमार को महासचिव और अम्बेडकरनगर के छोटे लाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story