×

लखनऊ में ताबड़तोड़ फायरिंग: सांसद के बेटे को बनाया निशाना, अब हुआ बड़ा खुलासा

पुलिस ने इस मामले में हथियार समेत रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है। सांसद के बेटे ने रिश्तेदार से खुद के ऊपर गोली चलवाई। पुलिस के मुताबिक, एक लाइसेंसी रिवाल्वर था, जिसे बरामद कर लिया गया है।

Shreya
Published on: 3 March 2021 7:57 AM GMT
लखनऊ में ताबड़तोड़ फायरिंग: सांसद के बेटे को बनाया निशाना, अब हुआ बड़ा खुलासा
X
लखनऊ में ताबड़तोड़ फायरिंग: सांसद के बेटे को बनाया निशाना, अब हुआ बड़ा खुलासा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मोहनलालगंज में मंगलवार देर रात बीजेपी सांसद कौशल किशोर के 30 वर्षीय बेटे आयुष किशोर के ऊपर बेखौफ बदमाशों नेता बड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। अब इस फायरिंग के मामले में नया ट्विस्ट सामने आया है। दरअसल, लखनऊ पुलिस (Lucknow Police) ने दावा किया है कि आयुष ने अपने साले से अपने ऊपर गोलियां चलवाई थीं।

रिश्तेदार से खुद पर चलवाई गोली

पुलिस ने इस मामले में हथियार समेत रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है। सांसद के बेटे ने रिश्तेदार से खुद के ऊपर गोली चलवाई। पुलिस के मुताबिक, एक लाइसेंसी रिवाल्वर था, जिसे बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार हुए रिश्तेदार ने पुलिस पूछताछ में सारे राज खोल दिए हैं।

यह भी पढ़ें: बुन्देलखंड में जल संकटः बोले राजेन्द्र सिंह, फसलें सूखी, पानी के लिए तड़प रहे किसान

फंसाने के इरादे से किया गया ऐसा

लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने कहा कि यह घटना रात के करीब 2 बजकर 10 मिनट पर घटित हुई। पहले ये बताया गया था कि सांसद के बेटे पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली चलाई थी। लेकिन अब जांच में सामने आया है कि सांसद के बेटे के कहने पर उसके साले ने गोली चलाई। गिरफ्तार हुए रिश्तेदार ने ये भी खुलासा किया कि कुछ लोग को फंसाने के इरादे से ऐसा किया गया था।



आयुष के साले आदर्श ने ने बताया कि सांसद के बेटे ने कहा था कि किसी को फंसाना है। बकौल आदर्श चंदन गुप्ता, मनीष जायसवाल और प्रदीप कुमार सिंह से कोई दुश्मनी थी, इसलिए उन्हें फंसाने के लिए ये साजिश रची गई। ताकि उन्हें इस मामले में फंसाकर मुकदमा दर्ज कराया जा सके।

यह भी पढ़ें: खतरे में लखनऊ: फैला भयानक कोरोना, 9 कर्मचारी संक्रमित, होटल हुआ सील

पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने कहा कि जिस रिवाल्वर से गोली चली थी, उसे हमले रिकवर कर लिया है। बीते साल सांसद के बेटे ने लव मैरिज किया था, उसके बाद से वह अपने पिता से अलग रह रहे थे। घटना को लेकर जांच जारी है।

मंगलवार देर रात हुई थी फायरिंग

आयुष किशोर तड़के मड़ियांव होकर घर लौट रहे थे। तभी उनके साथ फायरिंग की वारदात हुई। गोली लगने के बाद गंभीर हालत में आयुष को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। हालांकि आयुष की स्थिति स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें: कनिका कपूर के बाद लखनऊ में एक्ट्रेस महिमा चौधरी लेकर आई कोरोना, मचा हड़कंप

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story