×

UP में कोरोना का कहर: अभी इतने मामले ऐक्टिव, 24 घंटे में आए डराने वाले आंकड़े

प्रदेश में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। कोविड-19 की जांच में 32 लाख का आकड़ा पार करते हुए प्रदेश में अब तक 32,09,587 सैम्पल की जांच की गयी है।

Newstrack
Published on: 10 Aug 2020 1:52 PM GMT
UP में कोरोना का कहर: अभी इतने मामले ऐक्टिव, 24 घंटे में आए डराने वाले आंकड़े
X
UP Covid-19

लखनऊ: प्रदेश में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए शासन स्तर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में कोविड-19 टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कल एक दिन में प्रदेश में 91,020 सैम्पल की जांच की गयी। इस प्रकार कोविड-19 की जांच में 32 लाख का आकड़ा पार करते हुए प्रदेश में अब तक 32,09,587 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में विगत 24 घंटों में कोरोना के 4,197 नये मामले आए हैं।

प्रदेश में 47,878 कोरोना मामले ऐक्टिव

पूरे प्रदेश में 47,878 कोरोना के मामले एक्टिव हैं। जिसमें 19,635 मरीज होम आइसोलेशन, 1509 लोग प्राइवेट हॉस्पिटल में तथा 196 मरीज सेमी पेड फैसिलिटी में तथा इसके अतिरिक्त शेष कोरोना संक्रमित एल-1, एल-2, एल-3 के कोरोना अस्पतालों में हैं। अब तक कुल 32,774 मरीजों को होम आइसोलेशन में भेजा गया है। जिसमें से 13,139 मरीज उपचार के उपरांत स्वस्थ्य हो चुके हैं। प्रदेश में अब तक 76,724 मरीज पूरी तरह से उपचारित हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि पूल टेस्ट के अन्तर्गत कल 3161 पूल की जांच की गईं।

ये भी पढ़ें- CM येदियुरप्पा की जीत: दी कोरोना को मात, मिली अस्पताल से छुट्टी

UP Covid-19 UP Covid-19

जिसमें 2984 पूल 5-5 सैम्पल के तथा 177 पूल 10-10 सैम्पल की जांच की गयी। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस की कार्यवाही के अन्तर्गत 2,33,726 सर्विलांस टीम द्वारा 1,65,11,267 घरों के 8,31,19,407 लोगों का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोग्य सेतु ऐप पर अलर्ट जनरेट होने पर कन्ट्रोल रूम द्वारा फोन कर अब तक 7,83,503 लोगों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी।

हॉटस्पॉट क्षेत्रों में 41,490 लोग कोरोना पॉजिटिव

UP Covid-19 UP Covid-19

ये भी पढ़ें- वैज्ञानिकों की बड़ी खोज: हाथ लगा समुद्री कॉक्रोच, अब खुलेंगे बड़े रहस्य

प्रदेश के 10,350 हॉटस्पॉट के 1,105 थानान्तर्गत 14,35,385 मकानों के 85,60,636 लोगों को चिन्हित किया गया है। इन हॉटस्पॉट क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 41,490 है। इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन किए गए लोगों की संख्या 20,077 है। प्रदेश में हॉटस्पॉट वाले बस्तियों की अनुमानित जनसंख्या 84,88,997 के सापेक्ष 14,810 डोर स्टेप डिलिवरी मिल्क बूथ/मैन के द्वारा दूध वितरित किया गया है। डोर स्टेप डिलिवरी ‘फल, सब्जी आदि’कुल 16,195 वाहन लगाये गए हैं।

UP Covid-19 UP Covid-19

ये भी पढ़ें- अभी-अभी बड़ा हादसा: जल उठी इमारत, राजधानी में मच गयी चीख-पुकार

डोर स्टेप डिलिवरी वाले प्रोविजन स्टोर की संख्या 13,901 है। प्रोविजन स्टोर के माध्यम से डिलिवरी करने वालों की संख्या 14,022 है। हॉटस्पॉट क्षेत्रों में कुल 26 प्रचलित सामुदायिक किचन हैं। इन बस्तियों में 19,47,590 राशन कार्डो पर खाद्यान्न वितरण किया गया है। इसके अतिरिक्त सरकारी संस्थाओंसामुदायिक किचन के माध्यम से 3018 नागरिकों को लाभान्वित तथा धार्मिक एवं स्वैच्छिक संस्थाओं के माध्यम से 717 नागरिकों को लाभान्वित किया गया है।

Newstrack

Newstrack

Next Story