×

Lucknow Ka Mausam 21 August 2023: मौसम ने जारी किया अलर्ट, रजधानी समेत कई जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश के आसार

Lucknow Ka Mausam 21 August 2023: मौसम विभाग के अनुसार, 21 अगस्त को मौसम एक बार फिर से करवट बदलेगा। प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

Anant Shukla
Published on: 21 Aug 2023 1:33 AM GMT
Lucknow Ka Mausam 21 August 2023: मौसम ने जारी किया अलर्ट, रजधानी समेत कई जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश के आसार
X
Lucknow Ka Mausam 21 August 2023 (Photo-Social Media)

Lucknow Ka Mausam 21 August 2023: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई क्षेत्रों में रुक-रुककर धीमे से तेज बारिश का दौर जारी है। राजधानी समेत प्रदेश के कई हिस्सों में लोग चिपचिपी गर्मी से परेशान दिखे। लेकिन अब मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो, जल्द ही राजधानी समेत प्रदेश के कई हस्सों में में झमककर बारिश होने वाली है।

मौसम विभाग के अनुसार 24 अगस्त तक प्रदेश में कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबादी होगी, जिससे उमस से राहत मिलेगी। जबकि कुछ हिस्सों में तेज बारिश का अनुमान है।

लखनऊ में आज मौसम

राजधानी में रविवार को बादल का आना जाना लगा रहा। अल्की बूंदाबांदी भी हुई। कभी धूप तो कभी छाया की स्थिति बनी रही। 21 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 26 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। दिन में पूर्व-दक्षिण दिशा में करीब पांच किमी घंटे की गति से हवाएं चलेंगी। दिन के पूर्वार्ध में बादल छाने के आसार हैं। हल्की बूंदाबादी भी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, 21 अगस्त को मौसम एक बार फिर से करवट बदलेगा। प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। आज यानी सोमवार को पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही हिस्सों में कई स्थान पर भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में गरज चमक से साथ तेज बारिश हो सकती है।

22 और 23 अगस्त को झमाझम

आंचलिक मौसम विभाग की माने तो 22 और 23 अगस्त को प्रदेश के कई हस्सों में बारिस के आसार नजर आ रहे हैं। 22 अगस्त को प्रदेश के दोनों हिस्सों में तेज बारिश की संभावना है। कुछ जगहों पर बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं 24 अगस्त की बात करें तो पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story