×

Lucknow Janeshwar Park: जनेश्वर मिश्र पार्क में 15 अगस्त से शुरू होगा वाटर स्क्रीन शो, 25-25 मिनट के चलेंगे तीन शो

Lucknow News: वाटर स्क्रीन शो के लिए शुल्क का निर्धारण एलडीए की बोर्ड बैठक में तय किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार शो के लिए प्रति व्यक्ति से 20 से 50 रुपए तक शुल्क वसूला जा सकता है।

Anant Shukla
Published on: 10 Aug 2023 7:28 AM GMT
Lucknow Janeshwar Park: जनेश्वर मिश्र पार्क में 15 अगस्त से शुरू होगा वाटर स्क्रीन शो, 25-25 मिनट के चलेंगे तीन शो
X
Water screen show (Image By Ashutosh Tripathi)

Lucknow Janeshwar Mishra Park: जनेश्वर पार्क में घूमने जाने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी। अब पर्यटक यहां पर देश के सबसे बड़े वाटर स्क्रीन का मजा ले सकेंगे। 11 अगस्त को इसका ट्रायल किया जाएगा। जबकि 15 अगस्त से शुरू हो जाएगा। वाटर स्क्रीन शो के लिए शुल्क का निर्धारण एलडीए की बोर्ड बैठक में तय किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार शो के लिए प्रति व्यक्ति से 20 से 50 रुपए तक शुल्क वसूला जा सकता है। कलकत्ता की एक फर्म द्वारा यह कार्य पूरा किया गया।

दिखेगी भारतीय संस्कृति झलक

करीब 100 मीटर लंबी पानी के फव्वारे बनाने वाली वॉटर स्क्रीन भारतीय संस्कृति को दर्शाएगा। इसके लिए डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी तैयार किया गया है। शो में समुद्र मंथन, रामायण, महाभारत जैसे तमाम ग्रंथों को दर्शाया जाएगा। इसके अलावां उत्तर प्रदेश में दर्शन की दृष्टि से महत्वपूर्ण धरोहरों का भी वर्णन किया जाएगा।

3.50 करोड़ की लागत से हुआ निर्माण

जनेश्वर मिश्र पार्क में मोशन वेयर थिएटर का निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है। यहां पर पर्यटकों की सुविधा के लिए कुर्सियां लगा दी गई हैं। वॉटर स्क्रीन के निर्माण में कुल 3.50 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। यहां पर करीब 40 लोगों के बैठन की सुविधा है। यहां पर पर्यटक 7डी रोमांचक तरीके से चीजों को देखेंगे और अहसास करेंगे।

क्या है वॉटर स्क्रीन शो?

वॉटर स्क्रीन शो में पानी के सतह पर डिजिटल उपकरणों के माध्यम से रंग बिरंगे दृश्यों को उकेरा जाता है। शो में तस्वीरें हवा में तैरती हुई दिखायी देती हैं। पानी के पर्दे पर रंग बिरंगी तस्वीरें दर्शकों को आश्चर्यचकित कर देता है। वॉटर स्क्रीन मुख्य रूप से बड़े और बाहरी स्थानों जैसे- झील, समुद्र, जलाशय, स्विमिंग पूल और पार्क में लगाई जाती है।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story