×

Lucknow News: लखनऊ हत्याकांड मामले में बड़ा अपडेट, जाने क्या बोले केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर

Lucknow News: न्यूजट्रैक से बात करते हुए केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि हमारा एक कार्यकर्ता मर गया। यह मेरी हानि है। मैं पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हूं। दोषियों को जल्द-से-जल्द सख्त सजा मिले इसके लिए पुरा सहयेग किया जा रहा है।

Anant Shukla
Published on: 2 Sep 2023 11:04 AM GMT (Updated on: 2 Sep 2023 11:29 AM GMT)
Lucknow News: लखनऊ हत्याकांड मामले में बड़ा अपडेट, जाने क्या बोले केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर
X
lucknow murder case vikas kishore house vinay srivastava murder (Photo-Social Media)

Lucknow News: मोहनलालगंज के सांसद और केन्द्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर अपने लड़कों के कारनामों को लेकर आये दिन चर्चा में बने रहते हैं। नशे का लती एक लड़के को खो देने के बाद कौशल किशोर देश में जोर-शोर से नशामुक्ति अभियान चला रहे हैं। लेकिन उनके ही घर में दारू पार्टी की खबर लोगों को दुविधा में डाल दिया। हालाँकि मंत्री कौशल किशोर अब दोषियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई व जाँच करने की बात कह कर अपना पल्ला झाड़ ले रहे हैं।

दोषियों को मिले सख्त सजा-कौशल किशोर

न्यूजट्रैक से बात करते हुए केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि हमारा एक कार्यकर्ता मर गया। यह मेरी हानि है। मैं पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हूं। दोषियों को जल्द-से-जल्द सख्त सजा मिले, इसके लिए पूरा सहयेग किया जा रहा है। उन्होंने कहा शुक्रवार को मैं मृतक की मां से मिलकर आ रहा हूं। परिवार काफी दुखी है। दुख तो हमें भी है। हमारा सहयोगी हमारे बीच नहीं रहा। हर कार्य में हमारे साथ लगा रहता था। हालांकि उन्होंने इस मुद्दे पर इससे अधिक बोलने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि इस मुद्दे पर कम ही बोलें तो ठीक है। नहीं तो बात का बतंगड़ बनना शुरू हो जाएगा।

क्या था पूरा मामला?

दरसल, 31 अगस्त रात केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के राजधानी लखनऊ के दुबग्गा स्थित घर पर विनय श्रीवास्तव नामक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। जिस पिस्टल से हत्या की गई थी, वह मंत्री के बेटे विकास उर्फ आशु की लाइसेंसी पिस्टल बताई जा रही है। इस पिस्टल को विकास ने दिल्ली जाते समय घर पर ही छोड़ दिया था। विकास किशोर उसी दिन शाम को फ्लाइट से दिल्ली निकल गए थे। उनके साथ में उनका एक दोस्त भी फ्लाइट से दिल्ली गया था। जिसका टिकट और टाइम भी उन्होंने शेयर किया है। विकास के घर पर विनय श्रीवास्तव की मौत देर रात 2 से 3 बजे के करीब हुई थी। उस समय घर पर विनय के 3 दोस्त आए थे। गौरतलब है कि दुबग्गा स्थित घर में मंत्री का बेटा रहता था।

डीसीपी ने क्या कहा?

डीसीपी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की जांच से पता चला है कि घटना की रात केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के आवास पर विनय श्रीवास्तव समेत छह लोग और घटना के वक्त चार लोग मौजूद थे। रात करीब एक बजे अरुण प्रताप, सौरभ, अजय, अंकित और शमीम बाबा मंत्री के घर गए थे। जबकि विनय पहले से ही वहीं मौजूद था। इसके बाद इन लोगों ने जुआं खेलने की तैयारी की। सौरभ और अजय शराब-मीट लेने के लिए चारबाग चले गए। वहां से लौटने के बाद जुआ के साथ खाना पीना शुरू हुआ।

विनय जुआ में करीब 12 हजार रुपए हार गया। इसके बाद बाद विवाद शुरू हो गया। अंकित और विनय आपस में भिड़ गए। इसके बाद अंकित विकास किशोर के कमरे में रखी पिस्टल उठा लाया और गोली मारने की धमकी देने लगा। इसी दौरान दोनों के बीच मारपीट होने लगी। अजय और शमीम ने विनय को पकड़ लिया। पर अंकित ने विनय के सिर में गोली मार दी। उसकी मौत होने के बाद आरोपियों ने पीछे के रास्ते से बदमाशों के आने की मनगढंत कहानी रचनी शुरू कर दी।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story