×

Lucknow News: बिना लाइसेंस डॉग पालकों पर कार्यवाही शुरू, पहले दिन लगाया 46 हजार का जुर्माना

Lucknow News: नगर निगम ने गुरुवार से बिना लाइसेंस के कुत्ता पालने वालों पर कार्यवाही शुरू कर दिया है। शह में फैले आवारा कुत्तों को तेजी से उठाया जा रहा है। इसके अलावां बिना लाइसेंस के कुत्ता पालने वालों से भारी भरकम जुर्माना वशूला जा रहा है। आज नगर निगम ने कुल 46 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।

Anant Shukla
Published on: 22 Jun 2023 1:58 PM GMT
Lucknow News: बिना लाइसेंस डॉग पालकों पर कार्यवाही शुरू, पहले दिन लगाया 46 हजार का जुर्माना
X
Lucknow nagar nigam fine proceedings started (Photo-Social Media)

Lucknow News: लखनऊ में बढ़ रहे कुत्तों के आतंक को देखते हुए नगर निगम नें सभी पालतू कुत्तों के लिए लाइसेंस जरूरी कर दिया है। इसके लिए निगम ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया था, जिसपर फोन करके आवारा कुत्तों पालतू कुत्तों से संबंधित शिकायतें भी दर्ज करा सकते हैं। जांच के दौरान लाइसेंस न मिलने पर कुत्ते के मालिकों पर भारी भरकम जुर्माना लगाया जा रहा है। गुरुवार से नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दीहै। पहले दिना कुल 46 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।

पहले दिन वशूले 46 हजार

नगर निगम ने गुरुवार से बिना लाइसेंस के कुत्ता पालने वालों पर कार्यवाही शुरू कर दिया है। शह में फैले आवारा कुत्तों को तेजी से उठाया जा रहा है। इसके अलावां बिना लाइसेंस के कुत्ता पालने वालों से भारी भरकम जुर्माना वशूला जा रहा है। आज नगर निगम ने कुल 46 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।

इस बार कम लोगों ने कराया है रिन्यू

इस बार लखनऊ शहर पालतू कुत्तों के लाइसेंस काफी कम संख्या में लोगों ने रिन्यू कराया है। राजधानी में कुत्तो की संख्या कुल संख्या 7845 है, जिसमे से मात्र मात्र 700 लोगों ने लाइसेंस रिन्यू कराया है। बाकी पुराने लाइसेंस पर ही कुत्ते पाले हुए हैं। लखनऊ नगर निगम के अनुसार लोग एक हगी लाइसेंस पर दो या दो से अधिक कुत्ते या जानवर पाले हुए हैं। हालांकि लखनऊ में अभी कितने कुत्ते हैं इसकी जानकारी अभी भी नगर निगम के पास नहीं है।

लाइसेंस रिन्यू कराने का नया रेट

लखनऊ नगर निगम ने कुत्ते का लाइसेंस रिन्यू कराने का नया दर जारी किया कर दिया है। नया रेट सालाना एक हजार रुए प्रति कुत्ता देना होगा। जबकि पहले विदेशी नश्ल के कुत्तों के लाइसेंस की फीस 500 रुपए और देशी नश्लों के छोटे विदेशी नश्ल के लिए लाइसेंस की कीमत 300 रुपए थी। देशी कुत्तों के लिए 200 रुपए थी। जबकि देशी नश्ल के कुत्तों के लिए 700 रुपए दना होगा अब।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story