Lucknow News: मुख्तारअंसारी गैंग पर बड़ी कार्रवाई, उमेश सिंह और उसके भाई राजन सिंह का फ्लैट हुआ कुर्क

Lucknow News: मऊ के चर्चित मन्ना सिंह हत्याकांड और उसके गवाह की हत्या के मामले में उमेश सिंह भी मुख्तार अंसारी के साथ आरोपी है।

Anant Shukla
Published on: 30 Aug 2023 1:05 PM GMT (Updated on: 30 Aug 2023 1:22 PM GMT)
Lucknow News: मुख्तारअंसारी गैंग पर बड़ी कार्रवाई, उमेश सिंह और उसके भाई राजन सिंह का फ्लैट हुआ कुर्क
X
Mukhtar Ansari's henchman Umesh Singh and Rajan Singh flat in Lucknow attached (Image By Ashutosh Tripathi)

Lucknow News: योगी राज में माफियाओं पर लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में बुधवार को राजधानी लखनऊ में स्थित माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के गुर्गे उमेश सिंह और उसके भाई राजन सिंह के फ्लैट को कुर्क कर दिया गया। मऊ पुलिस द्वारा उमेश सिंह और राजन सिंह का गोमती नगर विस्तार में स्थित फ्लैट को कुर्क किया गया। मऊ के चर्चित मन्ना सिंह हत्याकांड और उसके गवाह की हत्या के मामले में उमेश सिंह भी मुख्तार अंसारी के साथ आरोपी है। उमेश सिंह का गोमतीनगर विस्तार में रिवर व्यू बेतवा अपार्टमेंट में फ्लैट था।

कमरा नंबर-703 और 403 सील

मऊ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत उमेश सिंह और राजेश सिंह के प्लैट को कुर्क किया है। पुलिस नें रिवर व्यू बेतवा अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या-703 और रसल कोर्ट अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 403 को सील कर दिया। दोनों पर एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।

बाइक सवार हमलावरों नें 29 अगस्त 2009 को ठेकेदार मन्ना सिंह और उसके साथी राजेश राय की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर तत्कालीन मऊ सदर विधायक मुख्तार अंसारी सहित कई अन्य लोगों पर केस दर्ज की गई थी। इसके बाद 19 मार्च 2010 को इस हत्याकांड के मुख्य गवाह की भी हत्या करवा दी गई। गवाह की सुरक्षा में तैनात गार्ड भी हमालावरों के शिकार हो गए थे। इस केस में उमेश सिंह आरोपी हैं। इसी केस में मऊ पुलिस नें दोनों पर कार्रवाई करते हुए फ्लैट कुर्क कर दिया।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story