×

Subrata Roy News: बेटे नहीं सुब्रत राय के पोते देंगे मुखाग्नि, अंतिम संस्कार में बेटों के आने की सूचना नहीं

Subrata Roy News: सुब्रत राय का अंतिम लखनऊ के संस्कार भैंसाकुंड में किया जाएगा। सुब्रत राय को उनके पोते कुशांग और हिमांग मुखाग्नि देंगे। उनके बेटों के आने की सूचना नहीं है।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 16 Nov 2023 9:54 AM GMT
Subrata Roy
X

Subrata Roy (photo: Newstrack.com) 

Subrata Roy News: सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत राय के अंतिम दर्शन के लिए वीआई सहित आम लोगों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। उनके पार्थिव शरीर को लखनऊ के गोमती नगर स्थित सहारा शहर में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। यहां से यात्रा निकाली जाएगी और अंतिम संस्कार भैंसाकुंड में किया जाएगा।

सहारा ग्रुप के कार्पोरेट कम्युनिकेशन के प्रमुख गुलाम जीशान का कहना है कि अंतिम संस्कार के दौरान सुब्रत राय के पोते कुशांग और हिमांग उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि देंगे। उनके बेटों के आने की सूचना नहीं है।

इसके पहले बुधवार शाम को उनके पार्थिव शरीर को लखनऊ लाया गया। रॉय के अंतिम दर्शन के लिए आम लोगों के साथ भारी संख्या में वीआईपी भी पहुंचे। मुंबई के एक अस्पताल में सुब्रत रॉय का 75 वर्ष की उम्र में विगत दिवस निधन हो गया था।

Subrata Roy: सुब्रत रॉय को राजनीतिक और फिल्मी हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि, आज होगा अंतिम संस्कार


सोशल मीडिया पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि

सुब्रत रॉय के निधन के बाद सोशल मीडिया पर सभी वर्ग के लोगों ने उन्हें याद किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि देते हुए एक्स पर लिखा कि सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन अत्यंत दुखद है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहने की शक्ति दें।

Subrata Roy Love Story: क्या है सुब्रत रॉय और स्वप्ना रॉय की प्रेम कहानी, क्यों रखना पड़ा उन्हें पत्नी के गहनों को गिरवी


अखिलेश बोले, देश व प्रदेश के लिए भावनात्मक क्षति

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि सहाराश्री का निधन उत्तर प्रदेश और देश के लिए भावनात्मक क्षति है क्योंकि वह एक अति सफल व्यवसायी के साथ एक ऐसे अति संवेदनशील विशाल हृदय वाले व्यक्ति भी थे जिन्होंने अनगिनत लोगों की सहायता की, उनका सहारा बने। सहारा शहर में अंतिम दर्शन करने पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सुब्रत रॉय का निधन बहुत पीड़ादायक है। उन्होंने अपने जीवन काल में प्रदेश में बहुत बड़ा कारोबार खड़ा किया। हम उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। सुब्रत राय का अंतिम संस्कार दोपहर बाद भैंसाकुंड पर किया जाएगा।

Subrata Roy Sahara: एक चिट्ठी के बाद सुब्रत रॉय के बुरे दिनों की हुई शुरुआत, आखिरकार खानी पड़ी जेल की हवा, जानिए पूरा मामला


Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story