×

जवानों का भयानक हादसा: जोरदार टक्कर में उड़े चीथड़े, हाहाकार यमुना एक्सप्रेस-वे पर

यूपी के मथुरा में भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में सेना के दो जवानों की दर्दनाक मौत हो गई। ये हादसा मथुरा के नौहझील इलाके में यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ है। यहां पंजाब के नंबर की एक स्कॉर्पियो अनियंत्रति होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे चंद मिनटों में सेना के जवानों की मौत हो गई।

Vidushi Mishra
Published on: 31 Jan 2021 1:32 PM GMT
जवानों का भयानक हादसा: जोरदार टक्कर में उड़े चीथड़े, हाहाकार यमुना एक्सप्रेस-वे पर
X
मथुरा के नौहझील इलाके में यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ है। यहां पंजाब के नंबर की एक स्कॉर्पियो अनियंत्रति होकर डिवाइडर से टकरा गई।

मथुरा: यूपी के मथुरा में आज यानी रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में सेना के दो जवानों की दर्दनाक मौत हो गई। बता दें, ये पूरा मामला मथुरा के नौहझील इलाके में यमुना एक्सप्रेस वे का है। यहां पंजाब के नंबर की एक स्कॉर्पियो अनियंत्रति होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे चंद मिनटों में सेना के जवानों की मौत हो गई। हादसे में मारे गए जवानों की पहचान ग्वालियर के लांस नायक प्रदीप सिंह सरदार और तरनतारन के गुरू बख्शीश सिंह के तौर पर हुई है।

ये भी पढ़ें...मथुरा: ट्रैक्टर परेड के दौरान भयानक हादसा, वीडियो देख कांप जाएगी रूह

हादसे का शिकार हुए दोनों जवान

इस हादसे से आस-पास अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत ही पहुंचकर बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ब्रेकर से टकराने के बाद हादसे का शिकार हुए दोनों जवानों के शव गाड़ी में बुरी तरह से फंस गए थे, जिन्हें कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला गया।

ऐसे में शवों के साथ मिले सेना के आई-कार्ड से दोनों जवानों की पहचान हुई है। हादसे के बारे में प्रथम दृष्टया कोहरे को हादसे का कारण बताया गया है।

ये भी पढ़ें...मुरादाबाद में भयानक हादसा: 7 लोगों की मौत, चारों तरफ मचा कोहराम

परिजनों को हादसे की सूचना

हालाकिं हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों जवानों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने सेना और परिजनों को हादसे की सूचना पहुंचा दी है।

सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, सेना के दोनों जवान प्रदीप सिंह सरदार और गुरू बख्शीश सिंह स्कॉर्पियो में सवार होकर उत्तर प्रदेश के नोएडा से आगरा की तरफ जा रहे थे। तभी मथुरा में उनके साथ ये भीषण हादसा हुआ। जिसमें दोनों की जान चली गई।

ये भी पढ़ें...किसानों में पसरा मातम: ट्रैक्टर परेड के दौरान बड़ा हादसा, मौत से मचा हाहाकार

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story