×

यूपी पुलिस ने इस कुख्यात अपराधी को किया ढेर, शिल्पा शेट्टी के पति से की थी लूट

फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा समेत कई बड़े लोगों से लूट की वारदात को अंजाम वाले दो लाख के इनामी दिल्ली के बदमाश शिव शक्ति नायडू को मेरठ पुलिस ने एक मुठभेड़ में मार गिराया।

Aditya Mishra
Published on: 18 Feb 2020 4:39 PM GMT
यूपी पुलिस ने इस कुख्यात अपराधी को किया ढेर, शिल्पा शेट्टी के पति से की थी लूट
X

मेरठ: फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा समेत कई बड़े लोगों से लूट की वारदात को अंजाम वाले दो लाख के इनामी दिल्ली के बदमाश शिव शक्ति नायडू को मेरठ पुलिस ने एक मुठभेड़ में मार गिराया।

उसके एक साथी की तलाश के लिए पुलिस कॉम्बिंग कर रही हैं। मुठभेड़ में डीएसपी दौराला भी घायल हो गए हैं। मारे गए बदमाश के पास से एक कार्बाइन, एक बंदूक, कारतूस और लूटी हुई कार बरामद हुई है।

एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र की आर्क सिटी कॉलोनी में नायडू के पहुंचने की सूचना पर पुलिस पहुंची। इस दौरान पुलिस टीम ने फ्लैट की घेराबंदी की तो नायडू ने फायरिंग कर भागने का प्रयास किया।

इसके बाद एसपी सिटी, सीओ दौराला और कई थानों की फोर्स ने मोर्चा संभाल लिया। मुठभेड़ में साउथ दिल्ली का कुख्यात गैंगस्टर शिव शक्ति नायडू गोली लगने से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई।

राज कुंद्रा से की थी 8 करोड रुपये की लूट

पुलिस ने बताया कि नायडू फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से लाजपत नगर में करीब 8 करोड रुपये की लूट में शामिल रहा था। वह 6 साल जेल में रह चुका है।

फिलहाल परोल मिलने के बाद फरार हो गया था। एसएसपी ने बताया कि उसके पास से पास से एक 9 एमएम इंग्लिश कार्बाइन, डबल बैरल बंदूक, लूटी गई एक फॉर्च्यूनर, काफी तादाद में कारतूस बरामद हुए हैं।

एसएसपी के मुताबिक शिव शक्ति नायडू ने 15 दिन पहले मेरठ में ही अपने साथी तिलकराज और उसके भतीजे हनी पर जानलेवा हमले किया था। जिसमें हनी की मौत हो गई थी। तिलकराज गंभीर घायल हो गया था। तिलकराज ने उस वक्त दावा किया था कि शक्ति दिल्ली के एक एसीपी की हत्या कराने के लिए प्लानिंग कर रहा था। मना करने पर उसने हमला किया। उसी के बाद से मेरठ पुलिस शक्ति नायडू की तलाश में जुटी थी।

ये भी पढ़ें...कुंद्रा ने खोला तलाक की झूठी खबर का राज, कुछ यूं दिया अफवाइयों को जवाब

दिल्ली के एसीपी और यूपी के इंस्पेक्टर थे निशाने पर

मेरठ में चाचा तिलकराज और भतीजे हनी पर पर हमले के बाद खुलासा हुआ था कि शक्ति नायडू ने दिल्ली के एसीपी ललित मोहन नेगी और मेरठ के इंस्पेक्टर विपिन कुमार का मर्डर करने की प्लानिंग कर रहा है।

नायडू मेरठ में अपना नेटवर्क बढ़ा रहा था और यहां प्रॉपर्टी के काम में लगा था। पुलिस को इन बदमाशों ने बताया था कि शक्ति नायडू ने तिलकराज, हनी समेत 14 बदमाशों के साथ मिलकर 28 जनवरी 2014 को दिल्ली में फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंदरा से सात करोड़ अस्सी लाख की लूट की थी।

दिल्ली स्पेशल सेल ने शक्ति नायडू, तिलकराज और हनी को गिरफ्तार किया था। स्पेशल सेल के एसीपी ललित मोहन ने शक्ति पर मकोका लगाया था। इसलिए वह एसीपी की जान का दुश्मन बन गया था। मेरठ पुलिस की जांच में सामने आया था कि दिल्ली पुलिस का एक सिपाही उसका मददगार था।

राज के सरप्राइज से शिल्पा के होंठो पर आई मुस्कान, जानें क्या था प्लान

तिहाड़ जेल में खड़ा किया था गैंग

शक्ति नायडू ने छह साल तिहाड़ जेल में रहकर अपना गैंग खड़ा किया। जुलाई 2019 में परोल पर आने के बाद 6 माह में ही उसने दिल्ली और वेस्ट यूपी में नेटवर्क फैलाया। दिल्ली में नायडू का आतंक रहा। दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, यूपी में लूट और डकैती के शातिर बदमाशों को नायडू तलाशकर अपने गैंग में शामिल करता था।

उसके गैंग में 30 से ज्यादा बदमाश होने की सूचवा पुलिस को मिली है। मेरठ में शक्ति नायडू की गोली का शिकार बना हनी और उसका घायल चाचा भी उसके गिरोह में सक्रिय थे। पुलिस को जानकारी मिली थी कि गैंग में नानू सिंह, भगत सिंह, हिमांशु, कालूराम, अलीम, फूलक सिंह आदि कई कुख्यात अपराधी शामिल हैं।

इन 8 स्टार्स के पास है खुद का जेट प्लेन, ऐसे करते हैं इस्तेमाल

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story