×

Meerut News: कांग्रेसियों ने जयंती पर पंडित कमला पति त्रिपाठी को किया याद, कहा- सामाजिक और आर्थिक सुधार के कई कदम उठाए

Meerut News: कांग्रेसियों ने जयंती पर पूर्व मुख्यमंत्री को किया याद। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कमलापति त्रिपाठी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर कांग्रेस को मजबूत कर केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनवाने की सौगंध ली गई।

Sushil Kumar
Published on: 3 Sep 2023 1:24 PM GMT
Meerut News: कांग्रेसियों ने जयंती पर पंडित कमला पति त्रिपाठी को किया याद, कहा- सामाजिक और आर्थिक सुधार के कई कदम उठाए
X
कांग्रेसियों ने जयंती पर पंडित कमला पति त्रिपाठी को किया याद: Photo-Newstrack

Meerut News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रहे पंडित कमलापति त्रिपाठी की 118वीं जयंती रविवार को पुराना गेट स्थित कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कमलापति त्रिपाठी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर कांग्रेस को मजबूत कर केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनवाने की सौगंध ली गई।

इस मौके पर आयोजित विचार गोष्टी की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने की। कांग्रेस नेता ने कहा कि त्रिपाठी जी एक महत्वपूर्ण भारतीय राजनेता थे, जो भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के समय और उसके बाद के काल में एक प्रमुख कांग्रेस पार्टी के नेता रहे हैं। उनका जन्म 3 अगस्त 1905 को उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले के कर्नपुर गाँव में हुआ था।

प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर ने कहा कि कमलापति त्रिपाठी का राजनीतिक करियर 1920 में महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में शुरू हुआ था। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के साथ संगठनिक काम किया और स्वतंत्रता संग्राम के दौरान आंदोलन में भी भाग लिया।

कमलापति त्रिपाठी को उत्तर प्रदेश के एक प्रमुख नेता के रूप में याद किया जाता- धूम सिंह गुजर

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी धूम सिंह गुजर ने कहा कि कमलापति त्रिपाठी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के बाद भी राजनीति में भाग लिया और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने सामाजिक और आर्थिक सुधार के कई कदम उठाए और गरीबी के खिलाफ कई कदमों कि पहल की।

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रंजन शर्मा ने कहा कि कमलापति त्रिपाठी का निधन 1970 में हुआ, लेकिन उनका योगदान भारतीय राजनीति में अजनबी नहीं है और उन्हें स्वतंत्रता संग्राम के एक महत्वपूर्ण संघर्षशील नेता और उत्तर प्रदेश के एक प्रमुख नेता के रूप में याद किया जाता है।

जयंती कार्यक्रम में पंडित माया प्रकाश शर्मा, महेन्द्र गुजर, बबली देवी, के. डी. शर्मा, नईम राणा, देश पाल गुजर, सुरेंद्र यादव, रोबिन नाथ गोलू, ओमकार शर्मा, प्रदीप जैन, प्रवीण कुमार, हाशिम अंसारी, यासर सैफी, अरुण शर्मा, फुरकान अंसारी, पप्पू सिद्धिकी ,किरण पाल जाटव, खुशपाल यादव, कुंदन सिंह,अंसार अहमद,वी. सी. भारती, राजन त्यागी,इरशाद अंसारी, हरिशंकर, मनी शंकर, शमशाद पार्षद,अनिल प्रेमी, शाकिर एडवोकेट, हाजी इशरत आदि मौजूद रहे।

पं. कमलापति त्रिपाठी स्वयं में संस्था थे- यशपाल सिंह

एक अन्य कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव यशपाल सिंह ने कहा कि पं. कमलापति त्रिपाठी स्वयं में संस्था थे। उनके योगदान अविस्मरणीय हैं। वे पत्रकार, प्रकांड पंडित एवं कुशल राजनेता के रूप में पूरे देश में स्थापित हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि उनके जीवन के कर्मों को आत्मसात करने से जीवन का पथ सरल हो जाएगा।

Sushil Kumar

Sushil Kumar

Next Story