×

Moradabad News: रामगंगा का जलस्तर खतरे के निशान के पास, तटवर्ती इलाकों में मचा हड़कंप

Moradabad News: मैदानी इलाकों के साथ-साथ पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही झमाझम बारिश के कारण रामगंगा का जलस्तर बढ़ गया है। रामगंगा का जलस्तर खतरे के निशान से मात्र दो सेंटीमीटर पीछे है।

Sudhir Goyal
Published on: 13 July 2023 10:41 AM GMT
Moradabad News: रामगंगा का जलस्तर खतरे के निशान के पास, तटवर्ती इलाकों में मचा हड़कंप
X
नाव में बैठकर पशुओं का चारा लेने जा रहे लोग: Photo- Newstrack

Moradabad News: मैदानी इलाकों के साथ-साथ पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही झमाझम बारिश के कारण रामगंगा का जलस्तर बढ़ गया है। रामगंगा का जलस्तर खतरे के निशान से मात्र दो सेंटीमीटर पीछे है। चेतावनी के निशान को पार करने के कारण पानी शहरी आबादी के नजदीक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने भी मुरादाबाद समेत यूपी के तमाम जिलों में झमाझम बरसात का अलर्ट जारी किया है।

नाव में बैठकर पशुओं का चारा लेने जा रहे लोग

उप्र शासन की तरफ से बारिश और बाढ़ से सतर्कता के लिए जिला प्रशासन को मुस्तैद रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिले में बाढ़ कंट्रोलरूम की स्थापना करके बाढ़ चौकियों के स्टाफ को सतर्क कर दिया गया है। उत्तराखंड के साथ पश्चिमी उप्र में हो रही भारी बारिश के कारण जिला मुरादाबाद से गुजरने वाली नदियां उफान पर हैं। मुरादाबाद में रामगंगा, गागन नदी व ढेला नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

रामगंगा का जलस्तर बढ़ने से भोजपुर की दिशा में खेतों पर जाने का रास्ता बंद होने से पशुओं के चारे की समस्या गहराने लगी है। शहर के पशुपालक नाव में बैठकर पशुओं का चारा लेकर आ रहे हैं। रामगंगा का जलस्तर गुरूवार दोपहर 12 बजे 189.73 मीटर था, जो चेतावनी के निशान से ऊपर और खतरे के निशान से थोड़ा नीचे है। राहत देने वली बात यह है कि बुधवार की शाम पांच बजे रामगंगा का जलस्तर 189.88 और रात नौ बजे 189.78 था।

प्रशासन ने कहा- फिलहाल बाढ़ की स्थिति नहीं

रामगंगा में बीती शाम से जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इसी तरह बीती रात गागन का जलस्तर 188.4 मीटर नापा गया था। जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नदियों में जलस्तर बढ़ा, लेकिन कहीं भी बाढ़ की स्थिति नहीं है। उन्होंने बताया कि नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित करके फोन नंबर जारी कर दिए गए हैं। बाढ़ चौकियां सतर्क हैं और स्टाफ भी लगातार सक्रिय है।

जल आपदा के समय ये नंबर साबित होगें मददगार

डीएम के मुताबिक स्थानीय लोग आपात स्थिति में जिला प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर 9454416867 तथा 0591-2412728 पर कॉल कर जानकारी दे सकते हैं। जामा मस्जिद, वारसी नगर और बांग्ला गांव के इलाके में रामगंगा का पानी आबादी के नजदीक है। लोग सतर्क हैं। वह बताते हैं कि रातों को हम पहरा लगा कर सोते हैं।

Sudhir Goyal

Sudhir Goyal

Next Story