×

अयोध्या नहीं, यहां बनने जा रही विशाल मस्जिद, 100 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

अयोध्या में राम जन्मभूमि पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया। विवादित जमीन को राम लला को दे दी गई और मुसलमानों को मस्जिद के लिए दूसरी जगह 5 एकड़ जमीन देने का आदेश दिया।

Dharmendra kumar
Published on: 29 Nov 2019 11:47 AM GMT
अयोध्या नहीं, यहां बनने जा रही विशाल मस्जिद, 100 करोड़ की लागत से होगा निर्माण
X

सहारनपुर: अयोध्या में राम जन्मभूमि पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया। विवादित जमीन को राम लला को दे दी गई और मुसलमानों को मस्जिद के लिए दूसरी जगह 5 एकड़ जमीन देने का आदेश दिया। इस फैसले के बाद मुस्लिम संगठनों ने दूसरी जगह मस्जिद बनाने से इंकार कर दिया और सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल करने का फैसला लिया गया।

अब इस बीच उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मुसलमानों ने 100 करोड़ की लागत से मस्जिद बनाने का निर्णय लिया है। लेकिन इस मस्जिद का उस मस्जिद से कोई लेनादेना नहीं है। यह मस्जिद 100 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी। इसका नाम अल्‍लाह रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें...प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ FIR, बीजेपी ने किया तलब, करेंगी बड़ा ऐलान

इसको लेकर दि इस्लामिक फाउंडेशन ने कहा है कि इसमें एक लाख लोग एक साथ बैठकर नमाज पढ़ सकेंगे। दि इस्लामिक फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने एक प्रेसवार्ता के दौरान यह जानकारी दी।

फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहम्मद अली एडवोकेट ने कहा कि 100 करोड़ की लागत से बनने वाली इस मस्जिद को बनाने में 90 फीसदी कांच का प्रयोग किया जाएगा, जबकि 10 फीसदी हिस्‍सा प्‍लाई, स्‍टील, सोने और चांदी से बनेगा। इसके लिए वह आम लोगों से चंदा लेंगे।

यह भी पढ़ें...साध्वी प्रज्ञा ने संसद में फिर मांगी माफी, राहुल अपने बयान को नहीं लेंगे वापस

उन्होंने कहा कि देश में मुस्लिम मतदाताओं की संख्‍या करीब 10 करोड़ है। मस्जिद के निर्माण के लिए हर मुस्लिम से 10 रुपये का चंदा लिया जाएगा। साथ ही में कांच की बोतल और गिलास भी लिए जाएंगे।

इस मस्जिद का निर्माण अगले साल 2020 में शुरू होगा। मस्जिद के लिए सहारनपुर में जगह तलाशी जा रही है। यह 2025 तक बनकर तैयार हो जाएगी। उन्‍होंने यह भी कहा कि अगर कोई दूसरे धर्म का शख्‍स भी चंदा देना चाहता है तो शरीयत के मुताबिक उसका इस्तेमाल होगा। यह सबसे अलग होगी।

यह भी पढ़ें...प्रियंका: शव के पास मिले थे ये अहम सुराग, हरकत में आया महिला आयोग, 4 अरेस्ट

मस्जिद की खासियत

11 हजार लेजर लाइटों से जगमगाएगी मस्जिद

1 लाख लोग एक साथ पढ़ सकेंगे नमाज

मस्जिद के चारों ओर होगा एक हजार सुंदर भवनों का निर्माण

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story