×

Akanksha Dubey Suicide Case: आकांक्षा की मां ने दर्ज कराया सिंगर समर सिंह और उसके भाई पर मुकदमा

Akanksha Dubey Suicide Case: एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने बताया कि 21 मार्च को समर सिंह के भाई संजय सिंह के साथ उनकी बेटी का पैसों को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान उसने आकांक्षा को जान से मारने की धमकी दी थी। ये बात उसने खुद फोन पर बताई थी। उनका कहना है कि आकांक्षा को किसी दूसरे के साथ काम करने पर भी टॉर्चर किया जाता था।

Krishna Chaudhary
Published on: 27 March 2023 1:59 PM GMT (Updated on: 27 March 2023 1:59 PM GMT)
Akanksha Dubey Suicide Case: आकांक्षा की मां ने दर्ज कराया सिंगर समर सिंह और उसके भाई पर मुकदमा
X
Akanksha Dubey Suicide Case (Photo: Social Media)

Akanksha Dubey Suicide Case: भोजपुरी सिने जगत की चर्चित कलाकार आकांक्षा दुबे की मौत से उनके फैंस स्तब्ध हैं। रविवार को उनका शव वाराणसी के एक होटल में फंदे से झूलते हुए मिला। उनके आत्महत्या को लेकर कयासों का बाजार गर्म है। इस बीच मामले में एक बड़ा अपडेट हुआ है। भोजपुरी अभिनेत्री की मां मधु दुबे ने कहा कि उनकी बेटी की हत्या हुई है। उन्होंने इसके लिए भोजपुर सिंगर समर सिंह और उनके भाई को जिम्मेदार ठहराया है।

मधु दुबे ने कहा कि उनकी बेटी की हत्या गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह ने करवाई है। उन्होंने दोनों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके मुताबिक, दोनों ने आकांक्षा से पिछले तीन साल में करोड़ों का काम करवाया था लेकिन पेमेंट कुछ भी नहीं किया था। पैसा मांगने पर उनकी बेटी को धमकी दी जाती थी और टॉर्चर भी किया था।

आकांक्षा ने फोन पर बताई थी धमकी की बात

एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने बताया कि 21 मार्च को समर सिंह के भाई संजय सिंह के साथ उनकी बेटी का पैसों को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान उसने आकांक्षा को जान से मारने की धमकी दी थी। ये बात उसने खुद फोन पर बताई थी। उनका कहना है कि आकांक्षा को किसी दूसरे के साथ काम करने पर भी टॉर्चर किया जाता था। मधु दुबे ने गायक समर सिंह पर उनकी बेटी के साथ मारपीट करने का आरोप भी लगाया है।

सिंगर समर सिंह और भाई नामजद

दिवंगत भोजपुरी अभिनेत्री की मां की शिकायत पर सिंगर समर सिंह, उनके भाई संजय सिंह और दो अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। भोजपुरी गायक समय सिंह अभिनेत्री आकांक्षा के साथ रिलेशनशिप में थे। उनपर धोखा देने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

आज होगा शव का पोस्टमार्टम

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने रविवार रात को वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र स्थित सोमेंद्र होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 27 वर्षीय अभिनेत्री इस कदम को उठाने से पहले थोड़ी देर के लिए सोशल मीडिया पर लाइव आई थीं, जिसमें वो रो रही थीं। पुलिस जब उनके कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर पहुंची, तो आकांक्षा के गले में पंखे से लगा फांसी का फंदा था। लाश बैठ के सहारे ऐसी थी, मानो वह बैठी हुई हों। उनके शव का आज पोस्टमार्टम होगा। ऐसे में पीएम रिपोर्ट आने के बाद काफी कुछ मामला साफ हो जाएगा।

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary

Next Story