×

कारगिल विजय दिवस: राष्ट्रवादी विकास पार्टी ने शहीदों को किया नमन, दी बधाई

डॉ. अनूप ने कहा कि युद्ध सिर्फ हथियारों के बल पर नही लड़ी जाती है। युद्ध लड़ी जाती है साहस, बलिदान, राष्ट्रप्रेम व कर्तव्य की भावना से और हमारे देश मे इस जज्बे से भरे युवाओं की कोई कमी नही है।

Newstrack
Published on: 27 July 2020 1:39 PM GMT
कारगिल विजय दिवस: राष्ट्रवादी विकास पार्टी ने शहीदों को किया नमन, दी बधाई
X

श्रीधर अग्निहोत्री

लखनऊ: राष्ट्रवादी विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप श्रीवास्तव ने कारगिल विजय पर समस्त देशवासियों को बधाई दी और कहा कि 26 जुलाई 1999 में भारत पाकिस्तान के बीच मे लड़ा जाने वाला यह युद्ध विश्व के सर्वोत्तम ऊँचाई पर लड़ा जाने वाला युद्ध था, जिसमें लगभग 30000 भारतीय सैनिकों ने अपना सर्वोत्तम साहस दिखाते हुए दुशमनों को मार भगाया था और आपरेशन विजय को सफलता पूर्वक पूरा किया था। इस युद्ध की सबसे बड़ी बात यह थी दोनों ही राष्ट्र परमाणु हथियारों से युक्त थे।

ये भी पढ़ें: वर्क फ्रॉम होम मुसीबत: सास-पति से महिलाएं परेशान, 1000 से ज्यादा शिकायतें

युद्ध सिर्फ हथियारों के बल पर नही लड़ी जाती

डॉ. अनूप ने कहा कि युद्ध सिर्फ हथियारों के बल पर नही लड़ी जाती है। युद्ध लड़ी जाती है साहस, बलिदान, राष्ट्रप्रेम व कर्तव्य की भावना से और हमारे देश मे इस जज्बे से भरे युवाओं की कोई कमी नही है। राष्ट्रवादी विकास पार्टी के लिए और गर्व की बात होती ही क्युकी बिग्रेडियरअनिल कुमार श्रीवास्तव जो इस युद्ध के गवाह है। वो राष्ट्रीय विकास पार्टी के सचिव हैं इसीलिए पार्टी की सोच और देश की प्रति प्रेम को समझ जा सकता है।

राष्ट्रवादी विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप श्रीवास्तवराष्ट्रवादी विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप श्रीवास्तव राष्ट्रवादी विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप श्रीवास्तव

ये भी पढ़ें: सीएम ने तहसील भवन का किया शिलान्यास, कहा राज्य की 85% घोषणाएं हो चुकी पूरी

बलिदान को नमन किया

इन्होंने कैप्टन सौरभ कालिया, स्क्वाड्रंन लीडर अजय आहूजा, कैप्टन अनुज नायर, लेफ्टीनेंट मनोज पाण्डे, मेजर आचार्य ,कैप्टन विक्रम बत्रा आदि सैनिकों और शहीदों को याद करते हुए इनके बलिदान को नमन किया तथा ब्रिगेडियर श्रीवास्तव ने कहा की 60 दिनों तक चलने वाले इस युद्ध में बहुत से बलिदानी सैनिक ऐसे थे जिनकी उम्र 30 वर्ष भी नही थी। इनका साहस हिमालय से भी ऊँचा था। और इनका मन्त्र था या तो तू युद्ध मे बलिदान होकर स्वर्ग को प्राप्त करेगा या विजयश्री प्राप्त कर पृथ्वी का राज भोगेगा।

ये भी पढ़ें: सुशांत की मौत का खुलासा: सामने आई विसरा रिपोर्ट, बॉलीवुड में मचा हल्ला

उन्होंने कहा कि गीता के इसी श्लोक को प्रेरणा मान कर भारत के शूरवीरों ने कारगिल युद्ध मे दुश्मन को पाँव पीछे खिंचने पर मजबूर कर दिया। ब्रिगेडियर श्रीवास्तव ने कहा कि मातृभूमि पर सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानी भले ही अब हमारे बीच नही है मगर इनकी यादें हमारे दिलों में हमेशा हमेशा के लिए बसी रहेगी। राष्ट्रवादी विकास पार्टी इन अमर बलिदानी शहीदों का सम्मान करती है।

ये भी पढ़ें: अयोध्या में मोदी-मोदी: ठीक 11 बजे का समय याद कर लें, ऐसे होगा भूमि पूजन

Newstrack

Newstrack

Next Story