×

सात बच्चों का बाप तीसरी शादी करने पर अड़ा, पत्नियों के मना करने पर खा लिया जहर

अधेड़ अपनी बेटी की ससुराल में घूमने के लिए आया हुआ था। पहले तो उसने यहां आकर खूब शराब पी और फिर तीसरी शादी करने की बात कहने लगा। जब दामाद ने अपने ससुर का यह रूप देखा तो दंग रह गया।

Newstrack
Published on: 17 Dec 2020 8:30 AM GMT
सात बच्चों का बाप तीसरी शादी करने पर अड़ा, पत्नियों के मना करने पर खा लिया जहर
X
सिसवा गोपाल गांव की रहने वाली खुश्बू (22) का विवाह तीन वर्ष पहले निचलौल थाना के विक्रम से हुआ था। दोनों से डेढ माह की एक बच्ची है।

लखनऊ: हाथरस में एक हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया है। यहां एक अधेड़ दो शादी कर चुका है। दोनों पत्नी जिंदा हैं। सात बच्चे हैं, लेकिन अब वह तीसरी शादी करने की जिद पर अड़ा है।

बुधवार को अधेड़ ने अपनी बेटी की ससुराल में आकर जमकर हंगामा किया। उसने वहां मौजूद लोगों से कहा कि वह अब तीसरी शादी करना चाहता है। लोगों ने उसे खूब समझाया लेकिन उसने हंगामा करना बंद नहीं किया।

जब ये बात उसकी दोनों पत्नियों को मालूम पड़ी तो वे अपने बाकी बच्चों को लेकर अपनी बेटी की ससुराल आ गई। उन्होंने भी अपने पति को समझाने की खूब कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। उसने कहा कि अब वह तीसरी शादी करके ही मानेगा। इसके बाद उसने गुस्से में जहर खा लिया।

Crime क्राइम सीन ( फोटो: सोशल मीडिया)

बिकरू कांड मामले में आया नया मोड़, इस थाना प्रभारी पर गिरी गाज, हुए लाइन हाजिर

अवागढ़ थाना क्षेत्र का है ये पूरा मामला

उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया। जहां पर अभी भी उसका इलाज चल रहा है। ये मामला अवागढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां एक अधेड ने अपनी बेटी की शादी कोतवाली सदर से सटे एक गांव में की है।

अधेड़ अपनी बेटी की ससुराल में घूमने के लिए आया हुआ था। पहले तो उसने यहां आकर खूब शराब पी और फिर तीसरी शादी करने की बात कहने लगा। जब दामाद ने अपने ससुर का यह रूप देखा तो कुछ देर तक तो उसे कुछ समझ में ही नहीं आया कि आखिर ये हो क्या रहा है।

काफी देर तक समझाने के बाद भी जब उसके ससुर नहीं माने तो उसने अपनी दोनों सास को फोन पर इस बारें में अवगत कराया।

doctor opretion डॉक्टर की सांकेतिक फोटो( सोशल मीडिया)

बाराबंकी: BJP सांसद ने फोन पर SMI को लगाई फटकार, आडियो वायरल

फोन पर जानकारी मिलते ही दोनों सास इकट्ठा होकर अपने बच्चों को लेकर बेटी की ससुराल पहुंच गई। उसकी दोनों पत्नियों ने उसे काफी देर तक समझाया लेकिन वह एक ही बात की रट लगाया रहा।

वह कोई बात सुनने को तैयार नहीं था। उसने खूब हो हल्ला मचाया और बाद में गुस्से में विषाक्त पदार्थ खा लिया। आनन-फानन में उसे नजदीक के बागला जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। उसे चावड़ गेट स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया है।

खाई में गिरी बस: दर्दनाक हादसे में मिर्जापुर में कोहराम, एक की मौत, 20 घायल

Newstrack

Newstrack

Next Story