×

BJP के खिलाफ सशक्त मोर्चा बनाने में जुटे राजभर, कांग्रेस अध्यक्ष से की मुलाकात

पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा के साथ आठ दलों को मिलाकर भागीदारी संकल्प मोर्चा बनाने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Ashiki
Published on: 27 Jun 2020 3:28 AM GMT
BJP के खिलाफ सशक्त मोर्चा बनाने में जुटे राजभर, कांग्रेस अध्यक्ष से की मुलाकात
X

बलिया: पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा के साथ आठ दलों को मिलाकर भागीदारी संकल्प मोर्चा बनाने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर अब कांग्रेस को साधकर उत्तर प्रदेश में भाजपा के विरोध में एक सशक्त मोर्चा बनाने की कवायद में जुट गए हैं।

ये भी पढ़ें: देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में तेजी, पांच लाख के ऊपर पहुंची मरीजों की संख्या

मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर किया साझा

सुभासपा अध्यक्ष राजभर की पिछले दिनों संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल से मुलाकात को लेकर उनके अगले राजनैतिक कदम को लेकर चर्चा शुरू ही हुई थी। इसके बाद बीते दिन शुक्रवार को उनकी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से मुलाकात के बाद राजनैतिक गहमागहमी बढ़ गई है। सुभासपा अध्यक्ष राजभर ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर साझा किया है। उन्होंने इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात करार दिया है।

ट्वीट करते हुए लिखा...

उन्होंने लिखा है कि गरीबों, मजदूरों की आवाज़ बुलंद करने पर अजय लल्लू जी को ये तानाशाही योगी सरकार ने जेल भेज दिया था। आज लखनऊ में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लल्लू जी से शिष्टाचार मुलाकात हुई। उन्होंने इसके साथ ही भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा अपनी हो रही छीछालेदर को लेकर अब रोजगार देने का झूठा वायदा कर रही है।

ये भी पढ़ें: हॉन्ग-कॉन्ग पर चीन के खिलाफ अमेरिका का सख्त फैसला, बौखला जाएंगे शी जिनपिंग

न्यूजट्रैक से बातचीत में मुलाकात को लेकर कहा...

सुभासपा अध्यक्ष राजभर ने न्यूजट्रैक से बातचीत में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात को लेकर कहा कि जब दो नेताओं के मध्य मुलाकात होती है तो राजनैतिक बातचीत होना लाजिमी है। उन्होंने कहा कि उनका व कांग्रेस दोनों का लक्ष्य भाजपा को उखाड़ फेंकने का है। दोनों दल भाजपा के जन विरोधी नीतियों के विरोध में संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए भविष्य में एक सशक्त विकल्प तैयार हो, इसको लेकर उनकी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष से बातचीत हुई है।

ये भी पढ़ें: जिले में फिर कोरोना विस्फोट, 19 कैदियों समेत मिले 45 पॉजिटिव, मचा हड़कंप

उन्होंने बताया कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष लल्लू का इस मामले में रुख अत्यंत सकारात्मक रहा है। कांग्रेस से तालमेल की संभावना को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उचित समय की प्रतीक्षा कीजिए। उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव के साथ ही चंद्रशेखर रावण से भी उनकी बातचीत हुई है। दोनों नेता भी भाजपा के विरोध में एकजुट होकर लड़ाई लड़ने के लिए सहमत हैं।

रिपोर्ट: अनूप कुमार हेमकर

ये भी पढ़ें: रोटी-बेटी के रिश्तों में चीनी

अखिलेश ने रोजगार अभियान को बताया BJP का ड्रामा, सपा कार्यकर्ताओं को दिए ये निर्देश

पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों पर आप का अनोखा प्रदर्शन, रस्सी से बांधकर खींची गाड़ी

Ashiki

Ashiki

Next Story