×

कल्याण सिंह के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत इन दिग्गज नेताओं ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को फोन करके बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया कि मैंने फोन कर कल्याण सिंह को उनके जन्मदिन की बधाई दी है।

Aditya Mishra
Published on: 5 Jan 2021 10:04 AM GMT
कल्याण सिंह के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत इन दिग्गज नेताओं ने दी बधाई
X
गृहमंत्री अमित शाह ने आज ट्वीट करके कल्याण सिंह को जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने लिखा है-आदरणीय श्री कल्याण सिंह जी को जन्मदिन की शुभकामनानाएं।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का मंगलवार को 88वां जन्मदिन है।

कल्याण सिंह के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके आवास पर जाकर उनसे भेंट की और उन्हें बधाई दी।

इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में मंत्री कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह भी मौजूद थे।

सीएम योगी ने कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी, जनप्रिय एवं जुझारू राजनेता, ओजस्वी वक्ता, कुशल प्रशासक, पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंहजी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं प्रभु श्री राम से आपके स्वस्थ व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।

गाजीपुर: कोरोना टीकाकरण पर आम लोगों में मतभेद, आ रहे ऐसे सवाल-जवाब



पीएम मोदी ने फोन पर दी बधाई

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन कर बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया कि मैंने फोन कर कल्याण सिंह को उनके जन्मदिन की बधाई दी है।

उन्होंने अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा में और उन्हें सशक्त बनाने के लिए समर्पित कर दिया। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। उत्तर प्रदेश के कद्दावर बीजेपी नेता रहे कल्याण सिंह राजस्थान के राज्यपाल भी रह चुके हैं।



रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने फोन पर दी बधाई

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर बताया कि मैंने फोन कर कल्याण सिंह को उनके जन्मदिन की बधाई दी। राजनाथ सिंह ने लिखा है- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री कल्याण सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

उन्होंने अपने लम्बे राजनीतिक जीवन अनेक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। ज़मीन से जुड़े और दृढ़ संकल्पी कल्याण सिंह जी को ईश्वर दीर्घायु करे और सदा स्वस्थ रखे।



बाबू जी का जीवन गरीबों व राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित रहा है :अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह ने आज ट्वीट करके कल्याण सिंह को जन्मदिन पर बधाई दी है।

उन्होंने लिखा है-आदरणीय श्री कल्याण सिंह जी को जन्मदिन की शुभकामनानाएं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने प्रदेश की जनता को एक अपराध मुक्त व प्रगतिशील प्रदेश दिया।

बाबू जी का जीवन गरीबों व राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित रहा है। मैं उनके स्वास्थ्यपूर्ण जीवन व दीर्घायु की कामना करता हूं।

रायबरेली: कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन शुरू, 72 स्वास्थ्यकर्मियों की लगाई गई ड्यूटी



बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने ट्वीट करके कल्याण सिंह को बधाई

बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने ट्वीट करके कल्याण सिंह को बधाई दी है।

उन्होंने बधाई संदेश में लिखा - उत्तर प्रदेश के पूर्व जनप्रिय मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता आदरणीय कल्याण सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन प्रदान करें ऐसी कामना करती हूँ।



बीजेपी नेता नितिन गड़करी ने दी बधाई

बीजेपी नेता नितिन गड़करी ने ट्वीट करके कल्याण सिंह को बधाई दी है।

उन्होंने बधाई संदेश में लिखा - भाजपा के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कल्याण सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूं।



बीजेपी नेता डॉ. महेश शर्मा ने ट्वीट कर दी बधाई

बीजेपी नेता डॉ. महेश शर्मा ने ट्वीट करके कल्याण सिंह को बधाई दी है।

उन्होंने बधाई संदेश में लिखा -जननायक उ.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल आदरणीय श्री कल्याण सिंह बाबू जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

आपके कुशल नेतृत्व में हुई उ.प्र. के विकास की अमिट गाथा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

ईश्वर से आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूं।



बीजेपी नेता पंकज सिंह ने ट्वीट करके कल्याण सिंह को दी बधाई

बीजेपी नेता पंकज सिंह ने ट्वीट करके कल्याण सिंह को बधाई दी है।

उन्होंने बधाई संदेश में लिखा-प्रखर राष्ट्रवादी, जनप्रिय राजनेता, पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री कल्याण सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

प्रभु से आपके स्वस्थ व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।



सपा नेता राम गोविन्द चौधरी ने दी बधाई

इससे पहले समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोविन्द चौधरी ने भी आज कल्याण सिंह को जन्मदिन के मौके पर बधाई दी है।

AMU बैंक खाता सीज: इस मामले में लिया गया एक्शन, पढ़ें पूरी खबर

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story