×

मजदूरों पर राजनीति जारी: कांग्रेस ने यूपी सरकार के खिलाफ छेड़ा अभियान

उत्तर प्रदेश में प्रवासी मजदूरों की वापसी के लिए कांग्रेस द्वारा 1000 बसें देने के प्रस्ताव पर बीते पांच दिन से चल रही सियासत अभी भी जारी है। बुधवार को बसों के वापस लौटने के बाद अब गुरुवार को कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर योगी सरकार के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है।

Shreya
Published on: 21 May 2020 12:08 PM GMT
मजदूरों पर राजनीति जारी: कांग्रेस ने यूपी सरकार के खिलाफ छेड़ा अभियान
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में प्रवासी मजदूरों की वापसी के लिए कांग्रेस द्वारा 1000 बसें देने के प्रस्ताव पर बीते पांच दिन से चल रही सियासत अभी भी जारी है। बुधवार को बसों के वापस लौटने के बाद अब गुरुवार को कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर योगी सरकार के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक संदेश में कहा कि राजीव गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर 21 मई को दोपहर एक बजे 50 हजार कार्यकर्ता फेसबुक लाइव के माध्यम से श्रमिकों की आवाज उठाये और राज्य दमन का विरोध करेे। प्रियंका ने इसेे राजीव गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि बताया।

योगी सरकार पर कांग्रेस अध्यक्ष पर फर्जी मुकदमा का लगाया आरोप

अपने संदेश में प्रियंका गांधी ने कहा कि आपने देखा योगी सरकार का कोरोना महामारी से लड़ने का तरीका! कांग्रेस पार्टी ने प्रवासी श्रमिकों के लिए बसों का इंतजाम किया तो योगी सरकार ने यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष को फर्जी मुकदमे लगाकर जेल भेज दिया। कोरोना आपदा काल में पूरा देश एकजुट होकर महामारी से लड़ रहा है। मगर यूपी सरकार श्रमिकों के लिए बस, ट्रेन टिकट, खाने और राशन का इंतजाम करने वालों को जेल में डाल रही है।

यह भी पढ़ें: Eid al-Fitr: पहले किसने मनाया था ये त्यौहार और कैसे हुई इसकी शुरुआत, यहां जानें

50 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने किया फेसबुक लाइव

पार्टी का दावां है कि प्रियंका गांधी के इस संदेश के बाद यूपी कांग्रेस के नेताओं ने भी सोशल मीडिया पर संदेशों की झड़ी लगा दी और 50 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने फेसबुक लाइव किया। इन संदेशों में कहा गया कि आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का शहादत दिवस है। हम उनकी याद को नमन करते हैं, श्रद्धांजलि देते हैं। उन्होंने हमेशा से श्रमिकों व गरीबों के हित में खड़े होने की बात की। पार्टी का कहना है कि आज कांग्रेस के 50 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने राज्य दमन के खिलाफ और श्रमिकों के समर्थन पर फेसबुक लाइव किया है। यह जनान्दोलन बढ़ता जाएगा।

बसों को उप्र. की सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया

कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कहा कि जिस तरह से प्रियंका गांधी ने सेवाभाव से 1000 बसें देने का प्रस्ताव रखा और मुख्यमंत्री ने उसको स्वीकार किया, पर हमारी बसें सीमा पर खड़ी रही। 36 घंटे से ज्यादा समय तक बार्डर पर खड़ी बसों पर राजनीति होती रही और उन बसों को उप्र. की सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया गया। कांग्रेस गरीब, मजदूर, श्रमिक भाई, बहनों की लड़ाई लड़ती रही है। आज का फेसबुक लाइव जनान्दोलन है। हम लोकतांत्रिक तरीके से आन्दोलन चलायेंगे, हमें जनता पर विश्वास है, हम जनता के बीच जायेंगे, जनता यह निर्णय लेगी कि सही कौन है और गलत कौन है। कांग्रेस गरीब जनता के साथ खड़ी है और खड़ी रहेगी।

यह भी पढ़ें: अभी-अभी आतंकी हमला: दहल उठा कश्मीर, चली ताबड़-तोड़ गोलियां

प्रियंका गांधी ने मांगी थी 1000 बसें चलाने की अनुमति

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष पंकज मलिक तथा प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र चैधरी ने कहा कि प्रियंका गांधी ने सड़क पर चलते हुए मजदूरों को हो रही पीड़ा पर चिन्ता व्यक्त करते हुए 1000 बसें लगाने का निर्णय लिया था। भीषण गर्मी में छोटे-छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाएं और उम्रदराज वृद्ध, भूखे, प्यासे अपने गांव की तरफ हजारों किलोमीटर पैदल चल रहे हैं। उन्हें वाहन नहीं मिल रहे थे तो हमने मजदूरों की मदद करने का प्रयास किया। जबकि प्रदेश सरकार राजनैतिक साजिश करती रही हमारे प्रदेश अध्यक्ष बार्डर पर जाकर एक-एक बसें गिनवायीं प्रशासन को और गाजियाबाद तथा नोएडा से बस चलाने के लिए अनुमति मांगी।

अजय कुमार लल्लू को गैरकानूनी तरीके से गिरफ्तार किया

इन नेताओं ने कहा कि योगी सरकार की पुलिस ने गैरकानूनी तरीके से प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गिरफ्तार कर लिया और फर्जी मुकदमें दर्ज कर दिये। अजय कुमार लल्लू ने मजदूरों के हितों के लिए जो आवाज उठायी है आज पूरे प्रदेश के कांग्रेसजन उस आवाज को बुलन्द कर रहे हैं। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता अजय कुमार लल्लू के साथ खड़ा है।

कांग्रेस का मकसद सेवा भाव था जब तक सड़क पर एक भी श्रमिक रहेगा, कांग्रेस उनकी मदद करती रहेगी। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डा. अनूप पटेल ने कहा कि आज कांग्रेस के 50 हजार कार्यकर्ताओं ने दमन के खिलाफ और श्रमिकों के समर्थन पर फेसबुक लाइव किया है। यह जनान्दोलन बढ़ता जाएगा।

यह भी पढ़ें: छोटे व्यवसाइयों व उद्योगों की सभी समस्याओं को हल करेगा ये पोर्टल

भाजपा की राजनीति ने मानवता को कुचल दिया

इधर, यूपी कांग्रेस द्वारा जारी प्रेसनोट में बताया गया कि पैदल चलते श्रमिकों, पैदल चलती गर्भवती स्त्रियों की पीड़ा को देखते हुए श्रमिकों को घर पहुंचाने के लिए कांग्रेस ने 1000 बसों की व्यवस्था की। इन बसों से लगभग 92000 श्रमिक 3 दिन में अपने घर पहुंच जाते। बसें वापस लौट गईं। श्रमिक पैदल चलते रहे। भाजपा की राजनीति ने मानवता को कुचल दिया। पे्रसनोट में कहा गया है कि न केवल इन बसों को रोका गया बल्कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष को फर्जी मुकदमे लगाकर गिरफ्तार कर लिया गया।

पार्टी ने दावा किया है कि कोरोना आपदा की शुरुआत से ही कांग्रेस ने कहा है कि इस आपदा के दौरान हमारे लिए पहले मानवता है फिर राजनीति। इसी सिलसिले से कांग्रेस पार्टी ने 67 लाख लोगों तक मदद पहुंचाई है। बाहर फंसे लोगों को मदद का काम भी किया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आह्वाहन पर श्रमिकों के घर वापस आने का किराया भरने का काम भी कांग्रेस ने किया है। भाजपा सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए सहायता रोके जाने से हम पीछे नहीं हटने वाले। मुकदमे लगाने से हम डरने नहीं वाले। हम दुगुनी लगन से लोगों की सेवा में जुटेंगे।

रिपोर्ट- मनीष श्रीवास्तव

यह भी पढ़ें: बड़ी लापरवाही: शव ले जाने के लिए देने पड़े पैसे, CMO बोले नहीं लगता कोई चार्ज

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story