×

PM मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज यूपी के दौरे पर, जानिए क्या है पूरा कार्यक्रम

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दोनों ही नेता आज यूपी में आये हुए हैं। राजनाथ सिंह आज सुबह जब अपने दिलकुशा स्थित आवास पर पहुंचे तो कई नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने उनसे मिलकर उनका स्वागत किया।

Newstrack
Published on: 30 Nov 2020 9:31 AM GMT
PM मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज यूपी के दौरे पर, जानिए क्या है पूरा कार्यक्रम
X
राजनाथ सिंह ने रेलवे ओवर ब्रिज के ऊपर से निकलने वाले ट्राई को भी देखा। इस दौरान रक्षा मंत्री ने 11 किलोमीटर के किसान पथ का निरीक्षण किया।

लखनऊ: इसे संयोग ही कहा जाएगा कि जहां आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में करोड़ों के विकास कार्यो की सौगात देंगे तो वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में विकास कार्याे का निरीक्षण करने के लिए आज यहां मौजूद हैं।

केन्द्रीय रक्षा मंत्री आज सुबह 11 बजे लखनऊ पहुंचने के बाद विकास कार्यो का निरीक्षण कर रहे हैं। साथ ही अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों से भी मिल रहे हैं।

वह अधिकारियों के साथ कई क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। इससे पहले लखनऊ में दो महत्वपूर्ण फ्लाईओवर का निर्माण कराया गया था, जिसका कुछ दिनों पहले ही लोकार्पण हुआ था।

Rajnath Singh and Narendra Modi पीएम मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज यूपी में, जानिए क्या है इनका पूरा कार्यक्रम (फोटो:सोशल मीडिया)

सात समंदर पार बनारस: यहाँ पहुंची देव दीपावली की धमक, ऐसे हुई इसकी शुरुआत

उस मौके पर राजनाथ सिंह वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। कोरोना महामारी की वजह से बीते 9 महीने में राजनाथ सिंह लखनऊ संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मुलाकात नहीं कर पाए। आज वह लखनऊ महानगर भाजपा की टीम के पदाधिकारियों और पार्षद दल के नेताओं से भी मिले।

आज यहां आने के बाद वह सबसे पहले आउटर रिंग रोड पहुंचे। यहां उन्होंने विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इसके बाद रक्षा मंत्री किसान पथ के रेल ओवर ब्रिज पर रुके।

सुबह अपने दिलकुशा आवास पर जब वह पहुंचे तो कई नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने उनसे मिलकर स्वागत किया।

फतेहपुर: करोड़ों की मोरंग थाने से उठा ले गए चोर, डीएम भी हो गए हैरान

Rajnath Singh रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (फोटो: सोशल मीडिया)

रक्षा मंत्री ने किया 11 किलोमीटर लम्बे किसान पथ का निरीक्षण

इसके अलावा केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रेलवे ओवर ब्रिज के ऊपर से निकलने वाले ट्राई को भी देखा। इस दौरान रक्षा मंत्री ने 11 किलोमीटर के किसान पथ का निरीक्षण किया।

लखनऊ से दूसरी बार सांसद बने राजनाथ सिंह समय -समय पर विकास कार्यो की जानकारी लेते रहते हैं। इसके लिए उन्होंने पूर्व आईएएस दिवाकर त्रिपाठी को यहां नियुक्त किया है।

जो बराबर जनकार्यो में लगे रहते हैं। इनकी समय-समय पर मानीटरिंग होने से कई प्रोजेक्ट पूरे होने जा रहा है। इसका फायदा आम पब्लिक को जल्द ही मिलेगा।

इसके तहत ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राजधानी में किसान पथ, टेढ़ी पुलिया, लालकुआं, मीना बेकरी फ्लाईओवर सहित कई परियोजनाओं का दौरा कर रहे हैं।

रिपोर्ट : श्रीधर अग्निहोत्री

यूपी में अब ऐसा ऐप: बताएगा घर के नजदीक बने कोविड सेंटर को, जानें पूरी डिटेल

न्यूजट्रैक के नए ऐप से खुद को रक्खें लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड । हमारा ऐप एंड्राइड प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें - Newstrack App

Newstrack

Newstrack

Next Story