×

प्रियंका गांधी ने लगाई कार्यकर्ताओं की पाठशाला

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने तीन दिवसीय दौरे पर आज रायबरेली पहुंची। इसके बाद उन्होंने बछरावां के चुरुआ हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया, फिर भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचकर तीन दिवसीय पाठशाला का उद्घाटन किया। दरअसल, भुएमऊ गेस्ट हाउस में कांग्रेस की तीन दिवसीय पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है।

Harsh Pandey
Published on: 22 Oct 2019 11:59 AM GMT
प्रियंका गांधी ने लगाई कार्यकर्ताओं की पाठशाला
X

रायबरेली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने तीन दिवसीय दौरे पर आज रायबरेली पहुंची। इसके बाद उन्होंने बछरावां के चुरुआ हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया, फिर भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचकर तीन दिवसीय पाठशाला का उद्घाटन किया।

दरअसल, भुएमऊ गेस्ट हाउस में कांग्रेस की तीन दिवसीय पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन प्रियंका गांधी ने किया, आपको बता दें कि इस कार्यशाला में प्रियंका गांधी नई कार्यकारिणी के सदस्य भाग ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें- अजगर और BJP नेता: गाड़ी में था बैठा, जाने फिर क्या हुआ…

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ...

इसके साथ ही बता दें कि आज सुबह ही प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू अपने नई टीम के साथ रायबरेली के हुए भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां पर उनकी टीम की क्लास चलेगी।

यह भी पढ़ें- रामलीला को चाइल्ड पोर्न बोल फंसे एक्टर, जानें कहां मचा घमासान

बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी का दौरा कार्यशाला तक सीमित न होकर सियासी मायनों में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, इस दौरे में प्रियंका गांधी बीजेपी के पूर्व सांसद स्वर्गीय अशोक सिंह के बेटे मनीष सिंह को पार्टी में शामिल करवा सकती हैं।

बताते चलें कि मनीष सिंह दो बार चुनाव लड़ चुके हैं, हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र से एक बार उन्होंने पीस पार्टी से चुनाव लड़ा, दूसरी बार बीएसपी से चुनाव लड़ा।

यह भी पढ़ें- सांसद की पत्नी ने बोला- रेप ऐसी चीज….. अब उनके साथ हुआ ऐसा

खबर ये भी है कि कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के बीजेपी में जाने के संकेत को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी राजनीति का लोहा मनवाने के लिए मनीष सिंह को अपने पार्टी में शामिल करने का पूरा मन बना लिया हैं।

मनीष सिंह पर एक नजर...

मनीष सिंह बीजेपी से पूर्व सांसद अशोक सिंह के बेटे हैं, जो अदिति सिंह के चचेरे भाई हैं। गौरतलब है कि विधायक अदिति सिंह अपनी पिता अखिलेश सिंह के निधन के बाद से लगातार पार्टी लाइन को दरकिनार कर बीजेपी के संपर्क में हैं, जिसके बदले में प्रदेश सरकार ने उन्हें वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा भी प्रदान की है।

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story