×

एक्शन में प्रियंका, फेसबुक लाइव पर की शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों से ये बात

अपने फेसबुक लाइव में कांग्रेस महासचिव ने कहा कि 68,500 भर्ती मामले में भी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई थी। युवाओं के आवाज उठाने के बाद पुनर्मूल्यांकन में लगभग 5000 अभ्यर्थी पास हुए थे। अब 69,000 में भी भारी हेरफेर की बात सामने आई है।

Rahul Joy
Published on: 9 Jun 2020 1:03 PM GMT
एक्शन में प्रियंका, फेसबुक लाइव पर की शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों से ये बात
X
video confrencing

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने यूपी के बेसिक शिक्षा विभाग में 69000 सहायक शिक्षक भर्ती मामले को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका ने मंगलवार को अपने फेसबुक लाइव में 69 हजार शिक्षक भर्ती से जुड़े प्रतियोगी छात्र-छात्राओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बातचीत कीं।

प्रियंका गांधी ने उनको भरोसा दिलाते हुए कहा कि हम इस न्याय की लड़ाई में प्रतियोगी छात्र-छात्राओ के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि मेहनत करने वाले युवाओं के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए, सरकार अगर न्याय नहीं दे सकी तो इसका जवाब आंदोलन से दिया जाएगा।

बीजेपी सांसद विधायक भिड़ेः सुदिष्ट बाबा की जमीन के फर्जीवाड़े पर शुरू हुई जंग

सरकार को जांच करनी चाहिए

शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने प्रियंका से बात करते हुए तमाम बिंदुओं पर अपना पक्ष साझा करते हुए कहा कि इस भर्ती प्रक्रिया में उनके साथ बहुत अन्याय हुआ है। इस पर प्रियंका ने सवाल उठाया कि 69000 शिक्षकों की भर्ती में व्यापक पैमाने पर धांधली हुई है, इसके बावजूद सबलोग चुप क्यों बैठे हैं? उत्तर प्रदेश सरकार को मामले की जांच करानी चाहिए।

नगर पंचायत का घोटाला: भड़के ईओ ने दी धमकी, बताया उसकी खाल उधेड़ लूँगा

कांग्रेस है सबके साथ

उन्होंने कहा कि सरकार को युवाओं की आवाज को भर्ती प्रक्रियाओं में भ्रष्टाचार खत्म करने की मांग के तौर पर देखना चाहिए, लेकिन योगी सरकार छात्रों की बात सुनने के बजाए उन्हें गिरफ्तार कर रही है। उन्होंने अपने फेसबुक लाइव में छात्रों को भरोसा दिया है कि कांग्रेस हर तरीके से उनके साथ और जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी करेगी।

बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई थी

अपने फेसबुक लाइव में कांग्रेस महासचिव ने कहा कि 68,500 भर्ती मामले में भी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई थी। युवाओं के आवाज उठाने के बाद पुनर्मूल्यांकन में लगभग 5000 अभ्यर्थी पास हुए थे। अब 69,000 में भी भारी हेरफेर की बात सामने आई है। इस भर्ती में गड़बड़ी के तथ्य सामान्य नहीं हैं। डायरियों में छात्रों के नाम, पैसे का लेनदेन, परीक्षा केंद्रों में बड़ी हेराफेरी से साफ है कि इन गड़बड़ियों के पीछे कोई रैकेट काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के आक्रोश और मीडिया रिपोर्ट्स से इस बात का पता चलता है कि शिक्षक भर्ती में बड़ा घोटाला हुआ है और इसके तार कई जगहों से जुड़े हैं।

प्रियंका गांधी ने उनको भरोसा दिलाते हुए कहा कि हम इस न्याय की लड़ाई में प्रतियोगी छात्र-छात्राओ के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि मेहनत करने वाले युवाओं के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए, सरकार अगर न्याय नहीं दे सकी तो इसका जवाब आंदोलन से दिया जाएगा।

आरोप और प्रत्यारोप लगाया जा रहा

इधर, यूपी की योगी सरकार ने इस पूरे मामले की जांच एसटीएफ को सौंप दी है। यूपी एसटीएफ के एडिशनल एसपी रैंक के अधिकारी की अगुवाई में टीम बनाई गई है जो सहायक शिक्षक भर्ती में कथित घोटाले की जांच करेगी।

यूपी के बेसिक शिक्षा मंत्री डा. सतीश द्विवेदी ने कहा है कि कुछ लोगों का खानदानी पेशा ही भ्रष्टाचार और घोटालों का रहा है, योगी सरकार को इस भर्ती का श्रेय ना मिले इस वजह से यह आरोप और प्रत्यारोप लगाया जा रहा है। यह लोग पूरी भर्ती प्रक्रिया को बाधित करने का काम कर रहे हैं।

रिपोर्टर- मनीष श्रीवास्तव, लखनऊ

बैंक प्रबन्धकों से व्यापारियों की मुलाकात, तालमेल बनाने की बात कही

Rahul Joy

Rahul Joy

Next Story